ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Samriddhi Yatra : 5 साल में बिहारियों का पलायन रुकेगा: समृद्धि यात्रा में सीएम नीतीश; आज अररिया-किशनगंज दौरा Bihar storm alert : मार्च में देशभर में तेज गर्मी और आंधी-बारिश का अलर्ट: दिल्ली, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में मौसम का बिगुल राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल मुजफ्फरपुर: आभूषण कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने छीना झोला, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज

RCP ने वह कर दिया जो नीतीश भी नहीं कर पाए, संगठन में बन चुके हैं सबसे मजबूत चेहरा

13-Aug-2019 07:21 PM

By 7

PATNA : संगठन के पैमाने पर कभी बेहद कमजोर माने जाने वाले जेडीयू ने अब अपने आप को इस मोर्चे पर मजबूत कर लिया है। नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू भले ही पिछले डेढ़ दशक से बिहार की सत्ता पर काबिज रही हो लेकिन संगठन को लेकर कभी भी जेडीयू को मजबूत राजनीतिक दल के तौर पर नहीं देखा गया। आईएएस अधिकारी रहे और नीतीश के बेहद करीबी आरसीपी सिंह ने जब राजनीति का सफर शुरू किया तो नीतीश ने उन्हें जेडीयू में संगठन को मजबूत करने की जवाबदेही दी। आरसीपी ने लगातार संगठन के मोर्चे पर काम किया और अब उसका असर भी दिखने लगा है। जेडीयू अपने सहयोगी दल बीजेपी से भले ही संगठन के स्तर पर बराबरी नहीं कर पाए लेकिन जेडीयू के अंदर ऐसा पहली बार हुआ है कि पार्टी बूथ स्तर तक संगठन की इकाई बना रही है। संगठन में काम करने हैं का आरसीपी सिंह का अपना एक अलग खास अंदाज है। पार्टी के किसी भी अभियान को वह प्रकोष्ठ स्तर पर अलग-अलग चलाते हैं। जिलों का दौरा करते हैं और हर दिन बैठकों में उसकी समीक्षा। सदस्यता अभियान को लेकर आरसीपी सिंह आजकल यही सब कुछ कर रहे हैं। आरसीपी सिंह की मेहनत का ही नतीजा है कि उन्होंने पार्टी की सदस्यता के आंकड़ों में नीतीश कुमार को भी पीछे छोड़ दिया है। आपको बता दें कि जेडीयू ने इस साल सदस्यता को लेकर कोई लक्ष्य तय नहीं किया, बावजूद इसके सूत्र बता रहे हैं कि जेडीयू ने अब तक 25 लाख से ज्यादा नए सदस्य बना लिए हैं। सदस्यता अभियान अभी लगातार जारी रहेगा लिहाजा मेंबरशिप नंबर और इजाफा होना तय है। संगठन विस्तार के साथ-साथ उसे कैसे अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए तैयार किया जाए आरसीपी सिंह ने इस पर भी रणनीति बना ली है। 18 अगस्त को पार्टी के सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारियों की बैठक बुलाई है उनके साथ साथ जिला पर्यवेक्षकों को भी यह बताया जाएगा कि संगठन चुनाव तो पारदर्शी तरीके से संपन्न कराए। यह कहना गलत नहीं होगा कि जेडीयू के अंदर आरसीपी सिंह अब संगठन का पर्याय बन चुके हैं। पार्टी के प्रखंड से लेकर जिला और राज्य स्तर के तमाम नेताओं के बीच उनकी अपनी खास पकड़ है।