ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की

Home / news / बिहार: एकतरफा प्यार में डांसर को मारी गोली, आर्केस्‍ट्रा में डांस देखते-देखते युवक...

बिहार: एकतरफा प्यार में डांसर को मारी गोली, आर्केस्‍ट्रा में डांस देखते-देखते युवक को हो गया था Love

11-Dec-2020 11:47 AM

PATNA: एक तरफा प्यार में एक युवक ने डांसर को गोली मार दी. डांसर की स्थिति गंभीर बनी हुई है. डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर गोली को बाहर निकाल दिया है. यह घटना रक्सौल के कोचरबाड़ी गांव की है.


आर्केस्‍ट्रा में करती है काम

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि गोली से घायल डांसर पूजा कुमारी कोचरबाड़ी गांव में रहती है. उससे एक युवक ने घर में घुसकर गोली मार दी. उसकी शादी समस्तीपुर के पूसा के रहने वाले एक शख्स के साथ शादी हुई थी, लेकिन पति ने उसको तलाक दे दिया. जिसके बाद वह अपनी मां के साथ रहती थी. उसकी मां आर्केस्‍ट्रा चलाती है. 


तीन साल से कर रहा था एकतरफा प्यार

आरोपी युवक के बारे में बताया जा रहा है कि वह तीन साल से एकतरफा प्यार करता था. वह पूजा से शादी करना चाहता था, लेकिन पूजा आजाद अंसारी से शादी करना नहीं चाहती थी. अंसारी आदापुर के श्यामपुर बाजार का रहने वाला है. बताया जा रहा है कि जब उसने पहली बार पूजा का डांस देखा तब से उससे प्यार हो गया था. 


शादी से इनकार करने पर मारी गोली

बताया जा रहा है कि शादी ने इनकार करने पर अंसारी गुस्से में था. वह उसके घर में घुसा और उससे गोली मार दी. गोली पूजा के सीने में लगी. उसके बाद फरार हो गया. उससे रक्सौल में भर्ती कराया गया है. डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर गोली निकाल दिया है.