ब्रेकिंग न्यूज़

प्यार, धोखा और खौफनाक साजिश… लेडी टीचर मर्डर केस में बड़ा खुलासा, जीजा ने ही करवाई हत्या BIHAR NEWS : नारियल में नहीं था पानी… और मच गया बवाल! ₹50 की बात पर 10 लोग घायल, 30 पर केस Bihar News: झगड़े के बाद उठाया खौफनाक कदम… तीन मंजिला मकान से कूदे पति-पत्नी, पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल Patna NEET Case : पटना NEET छात्रा कांड में बड़ा अपडेट: कोर्ट ने CBI से मांगी ताजा रिपोर्ट, 30 मार्च डेडलाइन Bihar News : डेडलाइन खत्म… अब हड़ताली राजस्व अफसरों की जाएगी नौकरी, लिस्ट हो रहा तैयार; दो दिन में हो जाएगा हिसाब -किताब BIHAR NEWS : बिहार में डिजिटल क्रांति! “बिहार वन” से घर बैठे मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं; इस महीने से होगी शुरुआत Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी ! इनलोगों का 1 से 10 अप्रैल के बीच होगी जॉइनिंग; जानिए पूरा अपडेट IAS ranking Bihar : बिहार की नई IAS सीनियरिटी लिस्ट ने सबको चौंका दिया, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत चौथे नंबर पर, जानिए टॉप पर है किसका नाम... medicine price hike : 1 अप्रैल से दवाएं महंगी! पेरासिटामोल-एंटीबायोटिक के बढ़ेंगे दाम, जानिए कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर

Home / news / राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम के तहत फ्री मिलेगी कोरोना वैक्सीन

राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम के तहत फ्री मिलेगी कोरोना वैक्सीन

23-Aug-2020 01:35 PM

DESK : भारत और ब्रिटेन की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी मिलकर कोरोना वायरस के लिए वैक्सीन बनाने का प्रयास कर रही है. इस वैक्सीन से दुनियाभर को उम्मीदें हैं. फ़िलहाल दुनिया में जितनी भी वैक्सीन पर काम चल रहा है, उनमें ऑक्सफोर्ड की वैक्सीन को सबसे महत्वपूर्ण माना जा रहा है. इस वैक्सीन का  सफल परिक्षण होता है  तो भारत में उत्पादन के लिए सीरम इंस्टीट्यूट को पहले ही अनुमति मिल चुकी है. 


सीरम इंस्टीट्यूट दुनिया में सबसे बड़ी वैक्सीन बनाने वाली कंपनियों में से एक  है. ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में बन रही इस  वैक्सीन को  भारत में  Covishield के नाम से सीरम इंस्टीट्यूट बनायेगी. दरअसल, बिजनेस टुडे में छपी एक खबर के मुताबिक, वैक्सीन के सफल होने के बाद लोगों को राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम के तहत इसे मुफ्त में दी जाने की योजना है . इसके लिए सरकार ने वैक्सीन का ट्रायल तेजी से पूरा करने की मंजूरी दे दी है. शनिवार को भारत में Covishield वैक्सीन के फेज-3 का ट्रायल शुरू कर दिया गया है. थर्ड फेज के ट्रायल को पूरा होने में करीब 72 दिन लग सकते हैं.


बता दें कि ऑक्सफोर्ड की कोरोना वैक्सीन के उत्पादन का अधिकार एस्ट्रेजेनका कंपनी को है. एस्ट्रेजेनका कंपनी के साथ ही सीरम इंस्टीट्यूट ने करार किया है. इस करार के तहत सीरम इंस्टीट्यूट न सिर्फ भारत बल्कि 92 देशों में वैक्सीन की सप्लाई कर सकती है. वहीं, सीरम इंस्टीट्यूट को कोरोना वैक्सीन तैयार करने के लिए बिल एंड मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन और गवि वैक्सीन्स अलायंस की तरफ से 150 मिलियन डॉलर का फंड भी मिल चुका है. ये फंड भारत सहित अन्य विकासशील देशों को वैक्सीन सप्लाई करने के लिए दिया गया है.