ब्रेकिंग न्यूज़

Crime News: डायन बिसाही का आरोप लगाकर भीड़ ने मां-बेटे को जिंदा जलाया, वारदात से इलाके में हड़कंप Crime News: डायन बिसाही का आरोप लगाकर भीड़ ने मां-बेटे को जिंदा जलाया, वारदात से इलाके में हड़कंप पटना विश्वविद्यालय की बड़ी लापरवाही, छात्र के एडमिट कार्ड में लगा दी लड़की की फोटो ; नाम में भी भारी गलती पटना विश्वविद्यालय की बड़ी लापरवाही, छात्र के एडमिट कार्ड में लगा दी लड़की की फोटो ; नाम में भी भारी गलती Bihar Police: बिहार में कहां मिले एके-56, एके-47 और इंसास रायफल..? 3 लाख के इनामी नक्सली ने पुलिस के सामने किया सरेंडर सहरसा में 2 साल की बच्ची के साथ हैवानियत, घर के पास खेल रही मासूम को बनाया हवस का शिकार Bihar Police News: बिहार पुलिस के दारोगा और महिला सिपाही पर गिरी गाज, प्रेमी जोड़े से कथित वसूली का वीडियो हुआ था वायरल Bihar Police News: बिहार पुलिस के दारोगा और महिला सिपाही पर गिरी गाज, प्रेमी जोड़े से कथित वसूली का वीडियो हुआ था वायरल Bihar Power Grid Upgrade: बिहार में अब नहीं कटेगी बिजली! नई तकनीक से हो रहा मेंटेनेंस, काम के दौरान भी जारी रहेगी सप्लाई वैशाली में भीड़ के हत्थे चढ़ा युवक, बच्चा चोरी के आरोप में बेरहमी से पिटाई, हालत गंभीर

बड़ा हादसा टला: रेलवे ट्रैक पर टूटकर लटका बिजली का हाईटेंशन तार, बाधित रहा परिचालन

बड़ा हादसा टला: रेलवे ट्रैक पर टूटकर लटका बिजली का हाईटेंशन तार, बाधित रहा परिचालन

22-Mar-2023 05:53 PM

By First Bihar

KHAGARIA: खगड़िया में आज एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बुधवार को कटिहार- बरौनी रेलखंड के अप लाइन पर रेलवे का हाईटेंशन तार अचानक टूटकर लटक गया, जिसके कारण करीब डेढ़ घंटों तक अप लाइन पर ट्रेनों को परिचालन बाधित हो गया। बाद में रेलवे की टेक्निकल टीम मौके पर पहुंची और तार को ठीक किया, तब जाकर ट्रेनों का परिचालन शुरू हुआ।


बताया जा रहा है कि पशुपालकों द्वारा ट्रेन पर घास का बोझा ढोया जा रहा था। घास के बोझे को फेंकने के कारण बिजली का तार टूटकर लटक गया। इस मामले में आरपीएफ ने दो पशुपालकों को गिरफ्तार किया है। मानसी और खगड़िया जंक्शन के बीच एकनिया ढ़ाला स्थित पोल संख्या 116/7 के पास अप ट्रैक पर अचानक तार लटक गया था।


इस दौरान कई ट्रेनें विभिन्न स्टेशनों पर खड़ी रहीं। मौके पर मेमू स्पेशल ट्रेन के अलावा मानसी, महेशखूंट और पसराहा स्टेशन पर कई ट्रेनें रुकी रहीं। इलेक्ट्रिक तार टूटकर लटकने का मुख्य कारण पशुपालकों के द्वारा मवेशी का चारा चलती ट्रेन से फेंकना बताया गया है। पशुपालकों के द्वारा चारा का बंडल फेंकने पर बंडल पोल से टकरा गया, जिससे तार ब्रेक डाउन हो गया।