ब्रेकिंग न्यूज़

क्लीनिक को डॉक्टर ने बनाया सेक्स रैकेट का अड्डा, 400 रुपए फीस लेकर चला रहा था जिस्मफरोशी का धंधा पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी कमांडो कैंप पर रॉकेट-ग्रेनेड से हमला, 4 जवान घायल मिलावटी दूध पीने से 16 लोगों की मौत, 3 ICU में भर्ती बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर

Home / news / घूसखोर रेलवे अधिकारी के 17 ठिकानों पर छापेमारी, सोना समेत 1.22 करोड़ रुपये...

घूसखोर रेलवे अधिकारी के 17 ठिकानों पर छापेमारी, सोना समेत 1.22 करोड़ रुपये कैश बरामद

12-Feb-2022 10:39 AM

DESK : इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां सीबीआई ने रिश्वत मामले में रेलवे अधिकारी को गिरफ्तार किया है. उस पर 1.80 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है.  इसके बाद उसके कई ठिकानों से की तलाशी के दौरान 1.22 करोड़ कैश बरामद किया हैं. अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में 1986 बैच के आइआरएसएस अधिकारी रवि शेखर सिन्हा के अलावा पांच अन्य को भी गिरफ्तार किया गया है.



बता दें CBI ने चितरंजन लोकोमोटिव वर्क्स के प्रधान मुख्य सामग्री प्रबंधक रवि शेखर सिन्हा को 1.80 लाख रुपये की घूस लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है और उनके विभिन्न परिसरों की तलाशी के दौरान 1.22 करोड़ कैश बरामद किया हैं. अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद सिन्हा के दिल्ली, पंचकूला, चंडीगढ़, वाराणसी और पश्चिम बंगाल के चितरंजन समेत 17 ठिकानों पर छापेमारी की गयी. इस छापेमारी में लगभग 1.22 करोड़ रुपये, लगभग आधा किलो सोना और दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, हैदराबाद, पटना और रांची में स्थित संपत्तियों के बारे में दस्तावेज प्रधान मुख्य सामग्री प्रबंधक के परिसरों से बरामद हुए. 


जांच एजेंसी के प्रवक्ता आरसी जोशी ने बताया, ‘‘अन्य आरोपितों के परिसरों से करीब 32 लाख रुपये नकद और आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किये गये हैं. बता दें कि एजेंसी को जानकारी मिली थी कि चंडीगढ़ स्थित इसी ब्लेड्स और टूल्स प्राइवेट लिमिटेड के निदेशकों-सोनू अरोड़ा और राजन गुप्ता ने रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मिलीभगत कर कथित रूप से ठेका देने के बदले में अनुचित लाभ प्राप्त करने के लिए साजिश कर रहे हैं और गलत तरीकें से बिलों का भुगतान कर रहे हैं.