ब्रेकिंग न्यूज़

राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल मुजफ्फरपुर: आभूषण कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने छीना झोला, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज 11 से 17 मार्च तक पटना में होगा महिला कबड्डी का महामुकाबला, सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन

6 जुलाई को पटना आएंगे राहुल गांधी, अलर्ट मोड में आई बिहार कांग्रेस

04-Jul-2019 01:11 PM

By 5

PATNA : कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफे की पेशकश कर चुके राहुल गांधी 6 जुलाई यानी शनिवार को पटना आएंगे। राहुल गांधी के इस अप्रत्याशित दौरे को लेकर बिहार कांग्रेस अलर्ट मोड में आ गई है। दरअसल राहुल गांधी का यह पटना दौरा कानूनी कारणों से जुड़ा होगा। लोकसभा चुनाव के दौरान मोदी सरनेम का मजाक उड़ाने को लेकर बिहार के सीएम सुशील कुमार मोदी ने राहुल गांधी के खिलाफ पटना की एक अदालत में अवमानना का केस किया था। जिसकी सुनवाई आगामी 6 जुलाई को होनी है। इस मामले में पिछली तारीख पर एक वकील के निधन के कारण सुनवाई नहीं हो सकी थी। हालांकि यह जरूरी नहीं है कि इस केस की शुरुआती सुनवाई में राहुल गांधी खुद हाजिर हों लेकिन दिल्ली दरबार में राहुल को इस्तीफे से रोकने पहुंचे बिहार के ज्यादातर कांग्रेस नेताओं को यह कहकर पटना भेजा जा रहा है कि राहुल गांधी 6 जुलाई को पटना कोर्ट में सुनवाई के दौरान मौजूद रहेंगे। सुशील मोदी ने राहुल गांधी के खिलाफ आईपीसी की धारा 500 के तहत मानहानि का केस दर्ज कराया था। आपको बता दें कि राहुल गांधी ने 13 अप्रैल को एक चुनावी रैली के दौरान कहा था कि सभी मोदी चोर हैं। मोदी सरनेम के ऊपर की गई राहुल की टिप्पणी को आधार बनाते हुए सुशील मोदी ने अवमानना का केस दायर किया था। अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी है कि क्या लोकसभा चुनाव के बाद इस्तीफे की जिद पर अड़े राहुल गांधी पटना पहुंचेंगे।