ब्रेकिंग न्यूज़

राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल मुजफ्फरपुर: आभूषण कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने छीना झोला, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज 11 से 17 मार्च तक पटना में होगा महिला कबड्डी का महामुकाबला, सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन

राहुल गांधी की भाषा बोले चिराग पासवान: देश में जातीय जनगणना कराने की मांग की, एनडीए से अलग सुर

25-Aug-2024 07:41 PM

By First Bihar

RANCHI: केंद्र में मंत्री बनने के बाद चिराग पासवान के बदले सुर अभी बीजेपी को और परेशान करने वाले हैं. चिराग पासवान ने आज देश में जातीय जनगणना कराने की मांग कर दी. रांची में अपनी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक के बाद चिराग पासवान ने कहा कि उनकी पार्टी लोजपा (रामविलास) देश में जातीय जनगणना की समर्थक है.

रांची में मीडिया से बात करते हुए चिराग पासवान ने कहा कि उनकी पार्टी जातीय जनगणना के पक्ष में है और इसका समर्थन करती है. चिराग कहा कि मेरी पार्टी ने हमेशा अपना रुख साफ रखा है कि वह जातीय जनगणना के पक्ष में है. हम चाहते हैं कि जाति जनगणना हो. इसका कारण यह है कि कई बार राज्य सरकार और केंद्र सरकार ऐसी योजनाएं बनाती है, जो जाति को ध्यान में रखकर उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने की सोच वाली होती है. ऐसे में सरकार के पास कम से कम उस जाति की जनसंख्या की जानकारी तो होनी ही चाहिए. चिराग पासवान ने कहा कि जातिगत आंकड़े कम से कम सरकार के पास होने चाहिए. 

राहुल गांधी के समर्थन में चिराग

बता दें कि इससे पहले लैटरल एंट्री से लेकर एससी-एसटी आरक्षण में कोटे को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर चिराग पासवान ने बीजेपी से अलग स्टैंड लिया था. अब जातीय जनगणना के मामले पर भी एनडीए से अलग राय दिख रही है. चिराग पासवान इंडिया अलायंस की पार्टियों कांग्रेस और सपा की जातीय जनगणना की मांग के साथ खड़े दिख रहे हैं. राहुल गांधी लगातार जातीय जनगणना की बात कह रहे हैं और चिराग पासवान उनके समर्थन में आ गये हैं. 

चिराग पासवान को लेकर बीजेपी के भीतर चर्चायें हो रही हैं. न सिर्फ एससी-एसटी के मामलों को लेकर बल्कि वक्फ बोर्ड कानून को लेकर भी चिराग पासवान और उनकी पार्टी ने बीजेपी को मुश्किल में डाला है. बीजेपी नेता समझ रहे हैं कि चिराग पासवान प्रेशर पॉलिटिक्स खेल रहे हैं. देखना होगा कि बीजेपी इसका जवाब कैसे देती है.