ब्रेकिंग न्यूज़

लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी

मुम्बई से आये युवक को ससुराल वालों ने कराया क्वारेंटाइन, सेंटर में ही लगा ली खुद को आग

22-May-2020 07:46 AM

MUZAFFARPUR :  मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट प्रखंड के कमरथू कन्या विद्यालय स्थित क्वारेंटाइन सेंटर में गुरुवार की देर रात एक प्रवासी ने कमरे से बाहर निकलकर आग लगा ली. आग लगाने के बाद  जब उसे असहनीय पीड़ा होने लगी तो वह कमरे में लौटा. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. 

उसके जलने के बाद लोग उसे भूत समझ कर डर गए. बुरी तरह जल रहे उस प्रवासी को कोई पहचान नहीं सका और सब डर कर चिल्लाने लगे.फिर लोगों ने पहचाना और तुरंत मुखिया, PHC प्रभारी व BDO को जानकारी दी.

जिसके बाद मौके पर पहुंची टीम उसे लेकर अस्पताल पहुंची जहां गंभीर रूप से जले उक्त प्रवासी को डाक्टरो ने SKMCH रेफर कर दिया. बताया जाता है कि वह प्रवासी पूर्णिया जिला का रहने वाला है जो मुम्बई से अपने बाइक से  मुजफ्फरपुर के  कमरथू  में अरने ससुराल आया था. जहां ससुराल वालों ने सुरक्षा के ख्याल से क्वारेंटाइन सेंटर में रखा था. साथ रह रहे लोगों ने बताया कि एक सप्ताह से सेंटर में रह रहे उक्त प्रवासी थोड़ा परेशान था. अन्य  प्रवासी का कहना है कि उक्त प्रवासी का बाइक क्वारेंटाउन सेंटर में ही है. जिससे ही पेट्रोल निकाल उक्त प्रवासी ने आग लगा ली.