ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी

Home / news / PV Sindhu Engagement: ओलंपिक चैंपियन पीवी सिंधु ने की सगाई, जानिए कब होगी...

PV Sindhu Engagement: ओलंपिक चैंपियन पीवी सिंधु ने की सगाई, जानिए कब होगी शादी?

14-Dec-2024 09:16 PM

By First Bihar

DESK: पोसाइडेक्स टेक्नोलॉजीस में कार्यकारी निदेशक वेंकट दत्ता साई और दो बार की ओलंपिक चैंपियन पीवी सिंधु की सगाई हो गयी है। पीवी सिंधू ने सगाई की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं और सगाई की बधाई और शुभकामना दे रहे हैं। इस मौके पर दोनों परिवार के सदस्य मौजूद रहे। 


ओलंपिक पदक विजेता बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु का इंगेजमेंट 14 दिसंबर शनिवार को हुआ। वेंकट दत्ता साई से सगाई के बाद अब सिंधू 22 दिसंबर को उदयपुर में शादी के बंधन में बंधेंगी। शादी का कार्यक्रम 20 दिसंबर से शुरू होगा। पीवी सिंधु ने पीएम मोदी, सचिन तेंदुलकर, गृह मंत्री अमित शाह सहित कई लोगों को शादी का निमंत्रण दिया है। उदयपुर में आयोजित इस शादी समारोह में कई दिग्गज शामिल होंगे। शादी के बाद 24 दिसंबर को हैदराबाद में रिसेप्शन होगा। बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी से जुबली हिल्स स्थित मुख्यमंत्री आवास पर मुलाकात कर अपनी शादी का निमंत्रण दिया। 


कौन हैं वेंकट दत्ता साई?

बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु के होने वाले पति वेंकट दत्ता साई पोसाइडेक्स टेक्नोलॉजी में कार्यकारी निदेशक हैं। फाउंडेशन ऑफ लिबरल एंड मैनेजमेंट एजुकेशन से लिबरल आर्ट्स एंड साइंसेज/लिबरल स्टडीज से उन्होंने डिप्लोमा किया है। 2018 में फ्लेम यूनिवर्सिटी बैचलर ऑफ बिजनेस एडिमिनिस्ट्रेशन से BBA अकाउंटिंग एंड फाइनेंस कोर्स पूरा किया। जिसके बाद वेंकट दत्ता ने इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, बंगलूरू से डेटा साइंस एंड मशीन लर्निंग में मास्टर डिग्री हासिल की। वेंकट  JSW के साथ समर इंटर्न के साथ-साथ इन हाउस कंसल्टेंट के रूप में काम कर चुके हैं। वेंकट दत्ता साई ने अपने प्रोफाइल में इस बात का जिक्र किया है कि वो IPL टीम को मैनेज कर चुके हैं। 2019 में सोर एप्पल एसेट मैनेजमेंट के मैनेजिंग डायरेक्टर के रूप में वो काम कर चुके हैं।

news image