ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / Pushpa 2 The Rule: विवादों में फंसी 'पुष्पा 2' फिल्म, रिलीज से पहले...

Pushpa 2 The Rule: विवादों में फंसी 'पुष्पा 2' फिल्म, रिलीज से पहले बहिष्कार की धमकी, अल्लू अर्जुन के मां काली अवतार सीन को हटाने की मांग, थाने में शिकायत दर्ज

21-Nov-2024 05:09 PM

By First Bihar

DESK: Pushpa 2 The Rule फिल्म 5 दिसंबर को रिलीज हो रही है। लेकिन प्रदर्शन से पहले ही यह फिल्म विवादों में फंसती नजर आ रही है। धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने की शिकायत थाने में दर्ज करायी गयी है। फिल्म के ट्रेलर में एक्टर अल्लू अर्जुन को अर्धनारीश्वर अवतार में दिखाया गया है, जिससे सनातन धर्म की भावनाओं को ठेस पहुंचाने की बात शिकायतकर्ता ने कही है। 


विवादों में फंसी 'पुष्पा 2' फिल्म

हरियाणा के हिसार जिले में धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में फिल्म के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। शिकायतकर्ता जुगलान निवासी कुलदीप कुमार ने आरोप लगाया है कि फिल्म के ट्रेलर में एक्टर अल्लू अर्जुन को अर्धनारीश्वर अवतार में दिखाया गया है, जिससे सनातन धर्म की भावनाओं को ठेस पहुंची है। 


हरियाणा के कुलदीप का आरोप

कुलदीप कुमार का आरोप है कि पैसों की खातिर जानबूझकर एक धर्म विशेष का अपमान करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि फिल्म से विवादित सीन नहीं हटाया गया तो वह 'पुष्पा 2' को हिसार में रिलीज़ नहीं होने देंगे। उन्होंने पुलिस प्रशासन से फिल्म के निर्देशक और कलाकारों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। 


अल्लू अर्जुन के अर्धनारीश्वर अवतार का विरोध 

इस मामले में पुलिस ने अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं किया है। वहीं जांच अधिकारी गौतम कुमार ने बताया कि उच्च अधिकारियों से विचार-विमर्श के बाद ही इस पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। शिकायतकर्ता कुलदीप कुमार का आरोप है कि फिल्म के ट्रेलर में अल्लू अर्जुन को अर्धनारीश्वर अवतार में दिखाया गया है। विवादित सीन हटाना और कलाकारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उन्होंने पुलिस से की है। हालांकि अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं किया गया।



news image