बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
05-Dec-2024 05:12 PM
By First Bihar
DESK: अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म पुष्पा 2 द रूल का प्रीमियर बुधवार की रात हैदराबाद के संध्या थियेटर में रखा गया था। आरटीसी चौराहा स्थित संध्या में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना दोनों पहुंचे थे। इस फिल्म के एक्टर और एक्ट्रेस को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ संध्या सिनेमा के बाहर उमड़ी थी। फैंस ने जब देखा की दोनों स्टार थियेटर में जा रहे हैं तो उनकी एक झलक पाने के लिए लोग बेताब हो गये।
हजारों की भीड़ संध्या थियेटर में घुसने की कोशिश करने लगी। इस दौरान भारी भीड़ के कारण वहां भगदड़ मच गयी। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज तक करनी पड़ गयी। भगदड़ के कारण एक महिला सहित तीन लोग बुरी तरह घायल हो गये। आनन-फानन में तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां महिला समेत दो की मौत हो गयी वही तीसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। अल्लू अर्जुन से मिलने की फैंस की उत्सुकता का बुरा प्रभाव हैदराबाद में देखने को मिला।
अल्लु अर्जून की एक झलक पाने के लिए लोग बेताब हो गये थे। इस दौरान मची भगदड़ में हैदराबाद के दिलसुखनगर की रहने वाले भास्कर की 39 वर्षीया पत्नी रेवती की मौत हो गयी। वो पति और अपने दो बेटों के साथ प्रीमियर में शामिल होने आई थी। जब पूरा परिवार सिनेमा हॉल से बाहर निकल रहा था तभी भगदड़ मच गई। भीड़ ने थियेटर से बाहर जाने वालों को धक्का दे दिया। जिसके कारण रेवती और उनके बेटे श्री तेज गिरकर बेहोश हो गए। वही एक अन्य व्यक्ति भी घायल हो गया।
तीनों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां रेवती और एक अन्य मरीज की मौत हो गयी जबकि रेवती के बेटे श्रीतेज को बेहतर इलाज के लिए सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया है। जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल आगे की कार्रवाई में जुटी है। महिला की लाश को पोस्टमार्टम के लिए गांधी अस्पताल भेजा गया है।