ब्रेकिंग न्यूज़

Nitish Kumar : दिल्ली जाने से पहले इस दिन से कोसी-सीमांचल यात्रा पर नीतीश कुमार, कई जिलों का करेंगे दौरा Patna Water Metro : पटना में जल्द शुरू होगी वाटर मेट्रो, पहले फेज में गांधी घाट और इस जगह होगा पड़ाव; गंगा घाटों पर बन रहे चार्जिंग प्वाइंट Bihar News : नेपाल सीमा तक सड़क होगी चौड़ी, इस रूट के फोरलेन सड़क परियोजना को मिली मंजूरी Nitish Kumar :इस महीने तक बनकर तैयार होगा बख्तियारपुर-ताजपुर फोरलेन पुल, गंगा पार आवागमन होगा तेज Bihar Politics : कुशवाहा की जगह फिक्स ! राज्यसभा को लेकर BJP ने बनाई ख़ास रणनीति, NDA के नए फॉर्मूला से 5 वीं सीट पर भी जीत तय ! जानिए क्या है ख़ास Bihar teachers : बिहार के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, अब हर महीने के इस तारीख को ही मिलेगी सैलरी आज JDU ज्वाइन करेंगे CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत, जल्द शुरू करेंगे बिहार यात्रा; पार्टी नेता कर रहे यह डिमांड ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार

पूर्व IAS शिशिर सिन्हा को रिटायरमेंट के बाद तीसरा पद मिला: सरकार ने राजगीर खेल यूनिवर्सिटी का पहला कुलपति बनाया

09-Nov-2024 03:38 PM

By First Bihar

PATNA : 6 साल पहले आईएएस की नौकरी से रिटायर हुए शिशिर सिन्हा को बिहार सरकार ने रिटायरमेंट के बाद तीसरा पद सौंपा है. राज्य सरकार ने शिशिर सिन्हा को राजगीर स्थित खेल विश्विद्यालय का पहला कुलपति बनाया है. बिहार सरकार के खेल विभाग ने आज इसकी अधिसूचना जारी कर दी.

नौकरशाह ही चलायेंगे खेल विश्वविद्यालय

बता दें कि राजगीर का खेल विश्वविद्यालय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का ड्रीम प्रोजेक्ट हैं. सरकार दावा कर रही है कि इस खेल विश्वविद्यालय से वह राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को खड़ा करेगी. लेकिन यूनिवर्सिटी को रिटायर अधिकारियों के हाथों में सौंप दिया गया है. इससे पहले प्रमोटी आईएएस अधिकारी रजनीकांत को खेल यूनिवर्सिटी की रजिस्ट्रार बनाया था. 

नालंदा के रहने वाले रजनीकांत लखीसराय के डीएम थे. उन्होंने नौकरी से वीआरएस लिया और सरकार ने उन्हें खेल विश्वविद्यालय का रजिस्ट्रार बना दिया था. उन्हें तात्कालिक तौर पर यूनिवर्सिटी के वीसी यानि कुलपति का भी चार्ज सौंपा गया था. अब यूनिवर्सिटी में स्थायी वीसी की नियुक्ति हुई है. 1982 बैच के आईएएस अधिकारी रहे शिशिर सिन्हा को खेल यूनिवर्सिटी का वीसी बनाया गया है.

रिटायरमेंट के बाद शिशिर सिन्हा को तीसरा पद

बता दें कि शिशिर सिन्हा बिहार के विकास आयुक्त पद पर रहे हैं. 2018 में उन्होंने रिटायरमेंट से कुछ दिन पहले वीआरएस ले लिया था. वीआऱएस लेने के तत्काल बाद उन्हें बीपीएससी का चेयरमैंन बना दिया गया था. बीपीएससी के चैयरमैन पद से हटने के बाद उन्हें बिहार इलेक्ट्रिसिटी रेग्यूलेटरी ऑथरिटी का चेयरमैन बनाया गया था. वहां से वे कुछ ही महीने पहले रिटायर हुए हैं. अब उन्हें खेल विश्विद्यालय का पहला कुलपति बना दिया गया है. शिशिर सिन्हा को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बेहद करीबी माना जाता है.