बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की
14-Dec-2020 07:56 AM
PATNA : बिहार में राजनेताओं के कोरोना संक्रमित होने का सिलसिला लगातार जारी है. राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं. उन्होंने बीती रात ट्वीट करते हुए खुद इस बात की जानकारी दी है. जीतन राम मांझी की तबीयत पिछले दिनों खराब रही जिसके बाद उन्होंने अपना कोरोना जांच कराया था.
पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि आज मैंने अपना कोरोना टेस्ट करवाया जिसका रिपोर्ट पॉजिटिव आया है. पिछले एक सप्ताह से जो लोग मेरे संपर्क में आए हैं अथवा मैं उनसे मिला हूं उनसे आग्रह है कि आप अपना कोरोना टेस्ट करवा लें. जीतन राम मांझी रविवार को अपनी पार्टी के राष्ट्रीय परिषद की बैठक में शामिल हुए थे. इस बैठक में उनके बेटे और बिहार सरकार के मंत्री संतोष सुमन के साथ-साथ पार्टी के अन्य विधायक और परिषद के सदस्य भी मौजूद थे.
मांझी की टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अब उनकी पार्टी के दूसरे नेता भी अपना कोरोना टेस्ट कराने में जुट गए हैं. उधर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं और उनका होम आइसोलेशन में इलाज चल रहा है.