बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म
01-Nov-2020 08:20 AM
PURNIA : बिहार में चुनावी हिंसा का दौर लगातार जारी है. ताजा घटना पूर्णिया जिले से सामने आई है. जहां राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के कैंडिडेट के ऊपर अपराधियों ने फायरिंग की है. राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के धमदाहा सीट से उम्मीदवार रमेश कुशवाहा के ऊपर जानलेवा हमला हुआ है. घटना मधुबनी ओपी क्षेत्र की है जहां राष्ट्रीय लोक समता पार्टी कार्यालय में अपने कार्यकर्ताओं के साथ बैठे कैंडिडेट रमेश कुशवाहा पर अपराधियों ने फायरिंग की.
शनिवार की रात रमेश कुशवाहा जब अपने कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत कर रहे थे तभी बाइक पर सवार दो अपराधियों ने फायरिंग की. इस फायरिंग में कुशवाहा और उनके समर्थकों की जान बाल बाल बच गई. फायरिंग की आवाज सुनने के बाद कुशवाहा और उनके कार्यकर्ताओं ने किसी तरह छिपकर अपनी जान बचाई. बाद में पुलिस को इसकी सूचना दी गई पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दो खोखा बरामद किया है.
सदर डीएसपी आनंद पांडे ने कहा है कि इस मामले की पुलिस जांच कर रही है. चुनावी रंजिश को घटना का कारण बताया जा रहा है. फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि इस वारदात के पीछे कौन लोग शामिल है. लेकिन फायरिंग के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है.