बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म
29-Nov-2020 08:26 PM
By Tahsin Ali
PURNEA : पूर्णिया केंद्रीय कारा में सजा काट रहे 65 वर्षीय कैदी मंत्री मुर्मू की मौत इलाज के दौरान हो गई. मंत्री मुर्मू को जेल प्रशासन द्वारा इलाज़ के लिए सदर अस्पताल पूर्णिया में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के क्रम में उसने दम तोड़ दिया. मृतक कैदी के परिजनों ने जेल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है.
जेल के सिपाही वैधनाथ महतो ने बताया कि जेल प्रशासन द्वारा मंत्री मुर्मू को इलाज़ के अस्पताल भेजा गया. डॉक्टर की देखरेख में मंत्री मुर्मू का इलाज चल रहा था इसी दौरान अचानक उनकी मौत हो गई. मंत्री मुर्मू पूर्णिया जिले के केनगर दरनिया का रहनेवाला था. परिजनों ने बताया कि जमीनी विवाद में हत्या मामले में पिछले 3 साल से मंत्री मुर्मू और उनका 5 बेटा जेल में बंद था.
मृतक के परिजन ने जेल प्रशासन पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि समय पर मंत्री मुर्मू का इलाज कराया गया होता तो उसकी मौत नहीं होती. मौत के बाद भी जेल प्रशासन द्वारा किसी प्रकार की सूचना परिजनों को नही दी गई. परिजनों को किसी के द्वारा बताया गया तो अस्पताल पहुंचे. अस्पताल पहुंचे के बाद पता चला कि मंत्री मुर्मू की मौत हो गई है.
मंत्री मुर्मू की मौत कैसे हुई है, इसकी जांच पड़ताल की जा रहा है. मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम के लिए चिकित्सक की टीम का गठन किया गया है. मामले की जांच की जा रही है.