ब्रेकिंग न्यूज़

‘सरकार जनता के प्रति कर्तव्य पालन में विफल’, प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ने पर भड़के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ‘सरकार जनता के प्रति कर्तव्य पालन में विफल’, प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ने पर भड़के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी बिहार में रामनवमी मेला और अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए 1.63 करोड़ जारी, विजय सिन्हा बोले- आस्था और परंपरा में नहीं होगी कोई कमी बिहार में रामनवमी मेला और अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए 1.63 करोड़ जारी, विजय सिन्हा बोले- आस्था और परंपरा में नहीं होगी कोई कमी झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से विवाहिता की मौत, पेट दबाकर जबरन करा रहा था डिलीवरी, आरोपी फरार Bihar Weather News: बिहार में बदला मौसम का मिजाज, बगहा, मुजफ्फरपुर और वैशाली समेत कई जिलों में बारिश, आसमान से गिरे ओले Bihar Weather News: बिहार में बदला मौसम का मिजाज, बगहा, मुजफ्फरपुर और वैशाली समेत कई जिलों में बारिश, आसमान से गिरे ओले UDGAM Portal: कहीं आपके नाम पर भी तो जमा नहीं हैं अनक्लेम्ड अमाउंट? मिनटों में ऐसे करें चेक बिहार में आर्थिक अपराधों पर EOU का कड़ा रुख, परीक्षा से लेकर खनन और बैंक घोटाले तक हुई सख्त कार्रवाई बिहार में आर्थिक अपराधों पर EOU का कड़ा रुख, परीक्षा से लेकर खनन और बैंक घोटाले तक हुई सख्त कार्रवाई

Home / news / पूर्णिया: अब नहीं होगी ऑक्सीजन की कमी, लाइफ लाइन गैस प्लांट में 24...

पूर्णिया: अब नहीं होगी ऑक्सीजन की कमी, लाइफ लाइन गैस प्लांट में 24 घंटे काम शुरू

23-Apr-2021 03:29 PM

By Tahsin Ali

PURNEA: बिहार में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है। कोरोना संक्रमित मरीजों की बढ़ती संख्या के बाद अस्पतालों में ऑक्सीजन की समस्या उत्पन्न हो गयी है। ऑक्सीजन को लेकर चारों ओर हाहाकार मचा हुआ है। ऐसे में पूर्णिया और आस-पास के लोगों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। दरअसल पूर्णिया के लाइफ लाइन गैस प्लांट से अब 24 घंटे ऑक्सीजन की सप्लाई की जाएगी। यहां कुल 350 ऑक्सीजन सिलेंडर के रिफिलिंग की क्षमता है। यहां से ऑक्सीजन अब  सरकारी और निजी अस्पतालों में सप्लाई किया जाएगा। जिससे मरीजों को राहत मिलेगी। डीएम के निरीक्षण के बाद आज से मजिस्ट्रेट और फोर्स की तैनाती की गयी है। जो यहां से ऑक्सीजन विभिन्न अस्पतालों में भेजने का काम करेंगे और प्लांट में आने वाली हर समस्या को देखेंगे। 

news image

पूर्णिया के जिलाधिकारी राहुल कुमार ने आज लाइफ लाइन गैस प्लांट का निरीक्षण किया। आज से यह प्लान्ट चौबीस घंटे काम करेगा। इस प्लांट में छोटे और बड़े सिलेंडर को मिलाकर कुल 350 सिलेंडर की रिफिलिंग की क्षमता है। सुरक्षा के मद्देनजर यहां फोर्स की तैनाती की गयी है वही प्लांट से ऑक्सीजन रिफिलिंग और इसके वितरण की जिम्मेवारी मजिस्ट्रेट को दी गयी है। इस प्लांट से तैयार ऑक्सीजन को पूर्णिया के सभी सरकार और गैर सरकारी अस्पतालों में भेजा जाएगा जिससे ऑक्सीजन सिलेंडर की कमी दूर होगी। सभी मरीजों तक ऑक्सीजन पहुंचे इसके लिए तैयारी की गयी है। सिलेंडर की पर्याप्त आपूर्ति के बाद आगे निजी तौर पर भी रिफिलिंग का काम किया जाएगा। डीएम ने बताया कि यदि आस पास के जिले से भी ऑक्सीजन सिलेंडर की मांग की जाएगी तब इसे उपलब्ध कराया जाएगा।