ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar-budget: पंच-संकल्प के साथ विकसित बिहार की ओर सशक्त कदम, पूर्व उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा बोले- यह बजट आर्थिक-सामाजिक विकास का स्पष्ट रोडमैप है बिहार के किसानों को बड़ी राहत: पीएम किसान के साथ अब कर्पूरी सम्मान निधि योजना का मिलेगा लाभ, साल में मिलेंगे इतने रुपये बिहार के किसानों को बड़ी राहत: पीएम किसान के साथ अब कर्पूरी सम्मान निधि योजना का मिलेगा लाभ, साल में मिलेंगे इतने रुपये रेलवे फाटक बंद रहने से भड़के लोग, कार्यालय में तोड़फोड़ और गेटमैन के साथ की मारपीट लाल सूटकेस में महिला का शव मिलने का खुलासा, पति निकला कातिल T20 World Cup: बिहार के क्रिकेटर शोएब खान का UAE की टीम में चयन, टी20 वर्ल्ड कप में दिखाएंगे दम T20 World Cup: बिहार के क्रिकेटर शोएब खान का UAE की टीम में चयन, टी20 वर्ल्ड कप में दिखाएंगे दम Bihar Bhumi: बि्हार के सभी CO पर और कसा नकेल ! दाखिल-खारिज केस को ‘सक्षम न्यायालय’ और ‘लंबित’ बताकर 'अटकाने' का खेल नहीं चलेगा, प्रधान सचिव ने सभी सीओ को बताया- ''राजस्व कार्यवाही कब रुकेगी...कब नहीं'' Bihar Sports Budget 2026: विश्व स्तरीय खेलों का केंद्र बनेगा बिहार, पंचायत स्तर पर खेल क्लबों का होगा गठन, नीतीश सरकार का बड़ा लक्ष्य Bihar Sports Budget 2026: विश्व स्तरीय खेलों का केंद्र बनेगा बिहार, पंचायत स्तर पर खेल क्लबों का होगा गठन, नीतीश सरकार का बड़ा लक्ष्य

पितृपक्ष मेले पर रोक के कारण गया शहर की सीमा रहेगी सील, जबरन आने वाले तीर्थयात्रियों पर होगी कार्रवाई

पितृपक्ष मेले पर रोक के कारण गया शहर की सीमा रहेगी सील, जबरन आने वाले तीर्थयात्रियों पर होगी कार्रवाई

02-Sep-2020 07:11 AM

GAYA: कोरोना संक्रमण के कारण इस बार पितृपक्ष मेले का आयोजन नहीं हो रहा है. ऐसे में आने वाले तीर्थयात्रियों को गया जिले के बाहर ही रोक दिया जाएगा. अगर कोई भी तीर्थयात्री आदेश का पालन या जबरन घुसने की कोशिश करेंगे तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

तीर्थयात्रियों को रोकने के लिए  पितृपक्ष मेले तक गया की अंतरजिला एवं अंतरराज्यीय सीमा के मुख्य मार्ग के बॉर्डर सील रहेगा. मेला अवधि तक गया में तीर्थयात्रियों की इंट्री नहीं होगी.सीलिंग प्वाइंट निर्धारित कर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी व जवानों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी जिससे पितृपक्ष में आने वाले तीर्थयात्रियों को प्रवेश से रोका जा सका.

विभाग ने लिया फैसला

हर साल इस मेले का आयोजन राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की ओर से कराया जाता है. लेकिन विभाग ने 18 अगस्त को जनहित में पितृपक्ष मेला स्थगित करने का फैसला लिया था. यह मेला 2 सितंबर से शुरू होने वाला था. बिहार सरकार ने कोरोना संकट को देखते हुए पहले से ही बिहार में 6 सितंबर तक लॉकडाउन भी लगा दिया है. ऐसे में इस बार मेला नहीं होगा. आयोजन करने वाले विभाग ने भी अपने आदेश में केंद्रीय गृह मंत्रालय और बिहार सरकार के आदेश का हवाला दिया है. 


हर साल करीब 6 लाख आते हैं पिंडदानी

गया में हर साल करीब 6 लाख से अधिक लोग पिंडदान कर अपने पितरों को मोक्ष दिलाने के लिए आते हैं. गया में यह मेला करीब एक माह तक चलता है. इस मेले से हजारों गया के पंडों की कमाई होती है. इसके अलावे छोटे दुकान से लेकर बड़े दुकान और होटलों की कमाई का जरिया होता है. लेकिन इस बार मेला का आयोजन नहीं होने से हजारों लोगों को परेशानी होगी और आर्थिक संकट का सामना करना पड़ेगा.क्योंकि इस मेले का एक साल तक इंतजार होता है.