Bihar Samriddhi Yatra : 5 साल में बिहारियों का पलायन रुकेगा: समृद्धि यात्रा में सीएम नीतीश; आज अररिया-किशनगंज दौरा Bihar storm alert : मार्च में देशभर में तेज गर्मी और आंधी-बारिश का अलर्ट: दिल्ली, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में मौसम का बिगुल राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल मुजफ्फरपुर: आभूषण कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने छीना झोला, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज
18-Dec-2020 10:24 AM
By PRASHANT KUMAR
DARBHANGA :घर में मंगल गीत गूंज रहे थे और बारात निकलने की तैयारी हो रही थी, लेकिन ऐन वक्त पर दुल्हन की प्रेमिका पहुंच गई और मामला बिगड़ गया. दुल्हन की घर पहुंचने से पहले दूल्हा थाना पहुंच गया. मामला मनीगाछी थाना इलाके के बाजितपुर ओपी के माउंबेहट का है, जहां प्रेमी से शादी करने के लिए प्रेमिका बंगाल से दरभंगा पहुंच गई और शादी रुकवा दी.
बताया जा रहा है कि दरभंगा का रहने वाला युवक बासुकीनाथ और मधुबनी के बेनीपट्टी की रहनी वाली युवती काजल कोलकाता में एक साथ काम करते थे. वहीं दोनों का प्रेम परवान चढ़ा और दोनों ने साथ जीने-मरने की कसमें खायीं. दोनों तीन साल से एक साथ रह रहे थे.
इसी बीच युवक गांव आया और यहां उसके परिजनों ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी. मंगलवार को बासुकीनाथ की बारात निकलने वाली थी और इस बात की जानकारी काजल को हो गई. जानकारी मिलते ही बारात निकलने से पहले काजल कोलकाता से बासुकीनाथ के गांव पहुंची और बारात रोक दी. काजल ने बासुकीनाथ से शादी करने की बात कही पर परिजन इंकार कर गए.
जिसके बाद काजल बाजीतपुर पुलिस के पास पहुंची और मदद की गुहार लगाई. पुलिस मौके पर पहुंची और युवक बासुकीनाथ को गिरफ्तार कर लिया. जैसे ही इस बात की जानकारी लड़की के घरवालों को मिली और उन्होंने शादी तोड़ दी और किसी और लड़के के साथ शादी करा दी. इधर, काजल के परिजन भी थाने पहुंचे जहां दोनों पक्षों की ओर से पुलिस ने समझौता पत्र लिया. इसके बाद दोनों की शादी दरभंगा के श्यामा माई मंदिर में परिजनों के सामने करा दी गई.