LPG gas shortage : गैस किल्लत के बीच केंद्र सरकार ने लगाया ‘एसेंशियल कमोडिटी एक्ट’, DIG का लेटर जारी; पढ़िए क्या कहा NEET student rape case : पटना नीट छात्रा रेप-मौत केस: मनीष रंजन की जमानत याचिका पर आज पॉक्सो कोर्ट में सुनवाई;CBI ने कहा -मुझे जरूरत नहीं ... Bihar Samriddhi Yatra : 5 साल में बिहारियों का पलायन रुकेगा: समृद्धि यात्रा में सीएम नीतीश; आज अररिया-किशनगंज दौरा Bihar storm alert : मार्च में देशभर में तेज गर्मी और आंधी-बारिश का अलर्ट: दिल्ली, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में मौसम का बिगुल राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल मुजफ्फरपुर: आभूषण कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने छीना झोला, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान
19-Jun-2024 10:12 AM
By First Bihar
NALANDA: तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी पहली बार बिहार दौरे पर पहुंचे हैं। पीएम मोदी विशेष विमान से गया एयरपोर्ट पर पहुंचे, जहां से हेलीकॉप्टर के जरीए नालंदा पहुंचे हैं। फिलहाल प्रधानमंत्री नालंदा के खंडहरों का भ्रमण कर रहे हैं। थोड़ी ही देर बाद पीएम मोदी नालंदा विश्वविद्यालय के नवनिर्मित कैंपस का उद्घाटन करेंगे। सीएम नीतीश कुमार भी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पटना से नालंदा के लिए रवाना हो गए हैं।
जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी बुधवार की सुबह पहले नालंदा के खंडहरों का भ्रमण कर रहे हैं। इसके बाद वह नालंदा विश्वविद्यालय के परिसर का उद्घाटन करेंगे। इस सम्मेलन में राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ अर्लेकर और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अलावा कई अन्य गणमान्य लोग भी शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में 17 देशों के मिशन प्रमुख भी शिरकत करेंगे।
यह विश्वविद्यालय भारत और पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन देशों के बीच हुए समझौते के तहत विकसित किया गया है। कुल 455 एकड़ में फैले विश्वविद्यालय के इस परिसर में 100 एकड़ में तमाम तरह के जलाशय़ फैले हुए हैं। इसलिए इस परिसर को कार्बन न्यूट्रल बताया जा रहा है। परिसर को परंपरागत और आधुनिक कला के मिश्रण से बनाया गया है, जिसकी खूब तारीफ हो रही है। यहां पढ़ने और पढ़ाने के लिए देश-विदेश से छात्र और शिक्षक आएंगे।