राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल मुजफ्फरपुर: आभूषण कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने छीना झोला, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज 11 से 17 मार्च तक पटना में होगा महिला कबड्डी का महामुकाबला, सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन
29-Aug-2020 04:59 PM
By Manoj
SHIVHAR : पुलिस के द्वारा विशेष अभियान चलाकर 45 शराब कारोबारियों और शराबियों की गिरफ्तारी की गई है. वहीं 172 लीटर शराब की बरामदगी के साथ-साथ तीन मोटरसाइकिल को भी जब्त किया गया है. एसपी संतोष कुमार ने बताया कि पिपराही थाना ने 10 लोगों की गिरफ्तारी की है. वहीं 58 लीटर शराब तथा एक मोटरसाइकिल को बरामद किया है.
शिवहर थाना के द्वारा 15 लोगों की गिरफ्तारी एवं 50 लीटर शराब तथा दो मोटरसाइकिल बरामद किया गया है. वहीं तरियानी छपरा थाना के द्वारा 5 लोगों की गिरफ्तारी की गई है तथा 8 लीटर शराब बरामद किया गया है. पुरनहिया थाना पुलिस के द्वारा 4 लोगों की गिरफ्तारी हुई है और 14 लीटर शराब बरामद किया गया है. वहीं शयमपुर भटहा थाना पुलिस के द्वारा 6 लोगों की गिरफ्तारी हुई है और 1 लीटर शराब जब्त किया गया है. तरियानी थाना द्वारा 2 लोगों की गिरफ्तारी हुई है और 25 लीटर शराब बरामद किया गया है. वहीं हिरम्मा थाना के द्वारा 3 लोगों की गिरफ्तारी की गई है तथा 15 लीटर शराब बरामद किया गया है.
आपको बता दें कि जिला पुलिस के लिए यह सबसे बड़ी सफलता मानी जा रही है. वहीं पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि शिवहर जिले को शराब मुक्त बनाने को लेकर जिले के सभी थाना अध्यक्षों को शराब कारोबारी और शराबियों पर नकेल कसने के लिए सख्त निर्देश दिया गया है. उन्होंने कहा कि एसडीपीओ के नेतृत्व में लगातार अभियान चलाकर शराबी तथा कारोबारियों पर नकेल कसी जा रही है. यह अभियान का ही परिणाम है कि आज जिले में 45 शराब कारोबारियों तथा शराबियों की गिरफ्तारी हुई है.