LPG gas shortage : गैस किल्लत के बीच केंद्र सरकार ने लगाया ‘एसेंशियल कमोडिटी एक्ट’, DIG का लेटर जारी; पढ़िए क्या कहा NEET student rape case : पटना नीट छात्रा रेप-मौत केस: मनीष रंजन की जमानत याचिका पर आज पॉक्सो कोर्ट में सुनवाई;CBI ने कहा -मुझे जरूरत नहीं ... Bihar Samriddhi Yatra : 5 साल में बिहारियों का पलायन रुकेगा: समृद्धि यात्रा में सीएम नीतीश; आज अररिया-किशनगंज दौरा Bihar storm alert : मार्च में देशभर में तेज गर्मी और आंधी-बारिश का अलर्ट: दिल्ली, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में मौसम का बिगुल राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल मुजफ्फरपुर: आभूषण कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने छीना झोला, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान
02-Jul-2024 09:00 PM
By First Bihar
DESK: देश की सबसे बड़ी खबर उत्तर प्रदेश के हाथरस में आज हुई। जिस पर सभी की नजर हैं। दरअसल हाथरस में भोले बाबा का सत्संग का आयोजन किया गया था। आज उसका समापन था। समापन के दिन हजारों की संख्या में लोग इस सत्संग में शामिल होने पहुंचे थे। तभी अचानक भगदड़ मच गयी और अफरा-तफरी मच गयी। इस दौरान 100 से ज्यादा लोगों की दम घूटने से मौत हो गयी। वही करीब 200 लोग इस हादसे में घायल हो गये।
मृतकों में महिला, बुजुर्ग, बच्चे और पुरुष शामिल हैं। मृतकों में सबसे ज्यादा महिलाएं शामिल हैं। मृतकों की संख्या बढ़ने की भी आशंका जतायी जा रही है। इतनी बड़ी घटना के बाद राहत और बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। इस हादसे के बाद आज देशभर में भोले बाबा के नाम की ही चर्चा हो रही है। जो इनके बारे में नहीं जानते हैं वो गुगल सर्च कर रहे हैं। दरअसल एटा जिले के बहादुर नगरी गांव के रहने वाले नारायण हरि को लोग भोले बाबा के नाम से जानते हैं। बचपन में अपने पिता के साथ खेती बारी करते थे और पुलिस में जाने के लिए दौड़ धूप किया करते थे। नारायण हरि की बहाली यूपी पुलिस में हो गयी लेकिन बाद में उन्होंने VRS ले लिया और गांव में ही रहने लगे।
जिसके बाद भगवान से साक्षात्कार हुआ उसके बाद अपना जीवन मानव कल्याण में लगाने का फैसला ले लिया। अध्यात्म की तरफ जाने के बाद नारायण हरि ने अपना नाम विश्वहरि रख लिया। सत्संग में उनकी पत्नी भी साथ रहती है। भोले बाबा की पहचान सफेद सूट है। वो अक्सर सफेद सूट, सफेद जूता और ताई पहनकर ये सत्संग करते हैं और उनकी प्राइवेट आर्मी काले रंग के पोशाक पहने रहती है। आपकों बता दें कि हाथरस में सत्संग का आज समापन हुआ था और अगला कार्यक्रम आगरा में 4 जुलाई से 11 जुलाई तक होना था।
इसे लेकर बड़े-बड़े बैनर पोस्टर भी लगाये जा चुके है। आगरा के सत्संग के लिए पूरी तैयारी चल रही थी लेकिन हाथरस की इस घटना के बाद इसके आयोजन पर ही ग्रहण लग गया। बात भोले बाबा की कह रहे थे तो बता दें कि इनको यूपी मे कौन नहीं जानता। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सहित कई बड़े नेताओं को इनके सत्संग मंच पर देखा गया था।
हाथरस की घटना पर समाजवादी पार्टी सांसद अखिलेश यादव ने कहा है कि सरकार आखिरकार क्या कर रही थी? सरकार की जानकारी में होने के बावजूद इतनी बड़ी घटना होना बहुत दुखद है। उनकी सुरक्षा और व्यवस्था के लिए सरकार ने क्या किया? ये सबसे बड़ा प्रश्न बनता है। जब तक आप किसी आयोजन पर शुरूआत से लेकर अंत तक ध्यान नहीं देंगे तो इसी तरह की घटना होगी। इसके लिए अगर कोई जिम्मेदार है तो वो यूपी की योगी आदित्यनाथ की सरकार है। हमें उम्मीद है कि सरकार घायलों का अच्छा इलाज करवाएगी।