बिहार में हैरान करने वाला मामला: 24 किलो चरस कोर्ट पहुंचते ही बन गई ईंटें, जांच में SHO से लेकर मजिस्ट्रेट तक दोषी; होगा एक्शन? बिहार में हैरान करने वाला मामला: 24 किलो चरस कोर्ट पहुंचते ही बन गई ईंटें, जांच में SHO से लेकर मजिस्ट्रेट तक दोषी; होगा एक्शन? Bihar News : JDU-BJP के माननीयों ने ही मंत्री के पसीने छुड़ा दिए, शिक्षा विभाग में हो रही सरकारी आदेश की अनदेखी! अब नहीं सूझ रहा जवाब BIHAR NEWS: बिहार सरकार का बड़ा ऐलान: अधिकारियों को सख्त आदेश, अब नहीं चलेगी कोई ढिलाई, इन लोगों को खाली करनी होगी जमीन Bihar Politics: बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय सरावगी की मां का निधन, सीएम नीतीश कुमार ने फोन कर दुख जताया Bihar Politics: बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय सरावगी की मां का निधन, सीएम नीतीश कुमार ने फोन कर दुख जताया Bihar News: बिहार की कोर्ट ने DMK सांसद दयानिधि मारन को किया तलब, उत्तर भारतीय महिलाओं पर टिप्पणी का मामला Bihar News: बिहार की कोर्ट ने DMK सांसद दयानिधि मारन को किया तलब, उत्तर भारतीय महिलाओं पर टिप्पणी का मामला Bihar teacher leave : महिला शिक्षकों को 730 दिन शिशु देखभाल अवकाश पर फैसला जल्द, मातृत्व अवकाश में वेतन को लेकर भी बताया क्या है नियम Bihar News : महिला शिक्षकों को मिलेगी होम पोस्टिंग ! राबड़ी देवी ने सदन में शिक्षा मंत्री से पूछा सवाल;पढ़िए मंत्री ने क्या दिया जवाब
26-Sep-2022 01:29 PM
PATNA: बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर पूर्व स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने हमला बोला है। पीएमसीएच में जूनियर डॉक्टरों के हड़ताल पर पूर्व मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि आमलोगों की कठिनाईयों को दूर करने के लिए सरकार और उनके मंत्री को ध्यान देना चाहिए। राजनैतिक कार्यों के बदले जो संवैधानिक जिम्मेवारियों का कार्य है उन्हें करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि पीएमसीएच में स्ट्राइक है यह आम आदमी से जुड़ा हुआ विषय है। लोग परेशान हैं रोज समाज पत्रों में यह सुर्खियां बन रही है। हड़ताल के कारण कितने ऑपरेशन टल रहे है। मरीज और उनके परिजनों को कितनी कठिनाईया हो रही है। मंगल पांडेय ने अपनी बात दोहराते हुए कहा कि आमलोगों की कठिनाईयों को दूर करने के लिए सरकार और उनके मंत्री को ध्यान देना चाहिए।
उन्होंने कहा कि अस्पताल में डॉक्टर को सुरक्षा मिले यह जिम्मेदारी स्वास्थ्य मंत्री की है। राजनीतिक कार्य तो बाद में भी होंगे लेकिन जिन कार्यों से जनता का सीधा संबंध है। अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधाएं प्रभावित हो रही हैं लेकिन स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव का इस पर कोई ध्यान नहीं है। उन्हें इस मसले पर ध्यान देना चाहिए। पीएमसीएच के जूनियर डॉक्टर लगातार सुरक्षा दिये जाने की मांग कर रहे हैं। क्योंकि आए दिन इलाज के दौरान अस्पताल में मारपीट की घटनाएं होती है।
वहीं कृषि मंत्री सुधाकर सिंह के बयान पर पलटवार करते हुए पूर्व स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि वाणी में शब्दों की मर्यादा होनी चाहिए। जो जितनी भी जिम्मेदार पद पर बैठा है उसका वक्तव्य भी उतना ही जिम्मेदारीपूर्ण होना चाहिए। कभी भी अपेक्षा नहीं की जा सकती कि सरकार का कोई मंत्री ऐसे शब्दों का इस्तेमाल करें।
जेडीयू के संविधान बचाओ रैली पर पूर्व स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कटाक्ष करते हुए कहा कि अचानक से क्या परिस्थितियां उत्पन्न हो गई कि जेडीयू को यह कार्यक्रम करना पड़ रहा है। जेडीयू के नेता इस सवाल का जवाब बेहतर देंगे। 9 अगस्त से पहले तक सब कुछ ठीक था और 9 अगस्त के बाद कौन सी बातें हो गई। डेढ़ महीने में इतना बड़ा क्या बात हो गया कि ऐसे कार्यक्रम करना पड़ रहा है। जेडीयू के नेता को यह बातें बतानी चाहिए। क्योंकि बिहार की जनता सच जानना चाहती है।
सोनिया गांधी से लालू-नीतीश की मुलाकात पर मंगल पांडेय ने कहा कि किसी से कोई भी मिल सकता है और जिस रास्ते पर अभी बिहार की राजनीति नए दौर में चली है उससे आगे चलने का कोशिश हो रहा है लेकिन बिहार के सटा प्रदेश उत्तर प्रदेश है जहां इस तरह का प्रयास कुछ साल पहले हुआ था ऐसा ही माहौल बनाने का कोशिश की गयी थी। जो गठबंधन बनते हैं उस गठबंधन की ताकत का आकलन जनता के बंधन पर होता है। जन बंधन भारतीय जनता पार्टी की ओर ही रहेगा और यह काम उत्तर प्रदेश में वहां की जनता ने कर दिखाया है।