ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुखिया समेत 15 लोग गिरफ्तार, उत्पाद विभाग का सख्त अभियान पहले पति की बेरहमी से हत्या… अब पत्नी ने दो मासूम बच्चों संग उठाया खौफनाक कदम, तीनों की हालत नाजुक देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे

Home / news / रुपए में लगातार हो रही गिरावट पर JAP का हमला, पूछा- रुपया गिर...

रुपए में लगातार हो रही गिरावट पर JAP का हमला, पूछा- रुपया गिर रहा या पीएम की प्रतिष्ठा

08-Oct-2022 06:26 PM

NALANDA : डॉलर के मुकाबले रुपए में हो रही लगातार गिरावट को लेकर जन अधिकार युवा परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राजू दानवीर ने केंद्र की मोदी सरकार पर जोरदार हमला बोला है। राजू दानवीर ने कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार हर मोर्चे पर फेल साबित हुई है। रोजगार, महंगाई, काले धन, भ्रष्टाचार, देश की आर्थिक हालात समेत हर मोर्चे पर केंद्र की सरकार विफल है। उन्होंने कहा कि केंद्र की सरकार लोगों को भ्रामक मुद्दे में फंसाकर देश को कमजोर करने का काम कर रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके पुराने बयान की याद दिलाते हुए पूछा कि अब प्रधानमंत्री जी को बताना चाहिए कि आज कौन ज्यादा गिर रहा है। डॉलर या प्रधानमंत्री की प्रतिष्ठा ?


दानवीर ने उक्त बातें आज नालंदा के परवलपुर प्रखंड के शंकर डीह गांव में ग्रामीणों द्वारा आयोजित अखंड कीर्तन समारोह में शामिल होते हुए कही। उन्होंने कहा कि देश की आर्थिक स्थित बेहद खराब हो चली है। नोटबंदी और गलत तरीके से लागू की GST ने देश की अर्थ व्यवस्था की कमर तोड़कर रख दी है। जिसका नतीजा देश की जनता को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि आरबीआई के बाद विश्वबैंक ने भी भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान घटा दिया है। पहले वर्ल्ड बैंक को उम्मीद थी कि GDP ग्रोथ 7.5% रहेगी, लेकिन अब उसे घटाकर 6.5% कर दिया है। 


उन्होंने कहा कि देश की हालत अच्छी नहीं है, और फिर भी मोदी सरकार इस ओर ध्यान देने के बजाय चुनाव जीतने और सरकारी संस्थाओं के दुरूपयोग में लगी है। छद्म राष्ट्रवाद की आड़ में ये सरकार देश को कमजोर करने में लगी है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। इसलिए देश के युवाओं को बीजेपी से सचेत होने की जरूरत है।