LPG gas shortage : गैस किल्लत के बीच केंद्र सरकार ने लगाया ‘एसेंशियल कमोडिटी एक्ट’, DIG का लेटर जारी; पढ़िए क्या कहा NEET student rape case : पटना नीट छात्रा रेप-मौत केस: मनीष रंजन की जमानत याचिका पर आज पॉक्सो कोर्ट में सुनवाई;CBI ने कहा -मुझे जरूरत नहीं ... Bihar Samriddhi Yatra : 5 साल में बिहारियों का पलायन रुकेगा: समृद्धि यात्रा में सीएम नीतीश; आज अररिया-किशनगंज दौरा Bihar storm alert : मार्च में देशभर में तेज गर्मी और आंधी-बारिश का अलर्ट: दिल्ली, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में मौसम का बिगुल राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल मुजफ्फरपुर: आभूषण कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने छीना झोला, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान
02-Jul-2024 05:25 PM
By First Bihar
DELHI: लोकसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई चर्चा के जवाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि एनडीए का तीसरी बार सरकार में आना ऐतिहासिक है। आज तीसरी बार सेवा करने के लिए उपस्थित हुए हैं। विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि मैं कुछ लोगों की पीड़ा समझ सकता हूं, झूठ फैलाने के बाद भी उनकी हार हुई है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस को परजीवी बताया। कहा कि 2024 से जो कांग्रेस है, वो परजीवी कांग्रेस है और परजीवी वो होता है जो जिस शरीर के साथ रहता है, उसी को ही खाता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भी जिस पार्टी के साथ गठबंधन करती है, उसी का वोट खा जाती है।
1984 के बाद देश में 10 चुनाव हुए लेकिन कांग्रेस ढाई सौ का आंकड़ा भी नहीं छू पाई। इस बार ये किसी तरह 99 के फेर में फंस गये हैं। पीएम मोदी ने आगे कहा कि मुझे एक किस्सा याद है कि 99 मार्क्स लेकर एक व्यक्ति घूम रहा था और दिखाता था कि देखो 99 मार्क्स आए हैं। लोग भी शाबासी दे रहे थे। शिक्षक ने पूछा कि किस बात की बधाई दे रहे हो?
ये सौ में से 99 नहीं लाया. ये 543 में 99 लाया है। अब बालक बुद्धि को कौन समझाए। पीएम मोदी ने कांग्रेस के नेताओं से कहा कि जनादेश को फर्जी जीत के नशे में मत डुबाओ। ईमानदारी से जनादेश को समझने की कोशिश करो और उसे स्वीकार करो। पीएम मोदी ने कांग्रेस पार्टी को परजीवी बताया।