ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म

Home / news / इशारों में पीएम मोदी ने चिराग पासवान को दिया जवाब, बोले- एनडीए...

इशारों में पीएम मोदी ने चिराग पासवान को दिया जवाब, बोले- एनडीए को लेकर कोई भ्रम नहीं

23-Oct-2020 01:54 PM

PATNA :  बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है. चिराग पासवान के लगातार बयान के कारण बीजेपी और एलजेपी के रिश्ते को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं. जिसे अब पीएम मोदी ने इशारों ही इशारों में जवाब दे दिया है. बिहार चुनाव में अपनी पहली ही जनसभा में पीएम मोदी ने एनडीए को  लेकर बड़ा बयान दिया है.


डेहरी ऑन सोन में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि एनडीए को लेकर कोई भी भ्रम नहीं है. उन्होंने कहा कि बूथ लेवल पर सभी कार्यकर्ता एक हैं. एनडीए के कार्यकर्ता एकजुट होकर काम कर रहे हैं. हालांकि रामविलास पासवान को लेकर उन्होंने कहा कि 'आखिरी सांस तक रामविलास पासवान मेरे साथ रहें.'


चुनावी जनसभा में पीएम मोदी ने रामविलास पासवान और रघुवंश प्रसाद सिंह को श्रद्धांजलि दी. पीएम मोदी ने कहा कि मैं बिहार के बहुत लोगों के साथ काम किया हैं. बिहार के लोग भ्रम में नहीं रहते हैं. वह स्पष्ट कहते हैं. चुनाव से पहले यहां के लोगों ने स्पष्ट कर दिया है कि बिहार में एनडीए की सरकार बनेगी.


पीएम मोदी ने कहा कि कुछ लोग बिहार को बीमार करना चाहते ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत है. . बिहार के लोगों ने मन बना लिया है, ठान लिया है कि जिनका इतिहास बिहार को बीमारू बनाने का है, उन्हें आसपास भी नहीं फटकने देंगे.