ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म

Home / news / पीएम मोदी की बिहार वासियों से अपील, बोले- सावधानियां बरतते हुए करें वोटिंग...

पीएम मोदी की बिहार वासियों से अपील, बोले- सावधानियां बरतते हुए करें वोटिंग

28-Oct-2020 08:14 AM

DESK : बिहार में विधानसभा चुनाव 2020 के पहले चरण का मतदान शुरू हो गया है. बिहार में पहले चरण में 16 जिलों की 71 विधानसभा सीटों के लिए आज वोटिंग की जा रही है, जो शाम 6 बजे तक चलेगी. हालांकि कोविड-19 संक्रमण के मद्देनजर चुनाव आयोग द्वारा द्वारा कई गाइडलाइन भी जारी की गई है. 


प्रधानमंत्री मोदी ने भी आज ट्वीट कर बिहार वासियों से सभी गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए लोकतंत्र के सबसे बड़े त्योहार को मनाने की अपील की है. पीएम मोदी ने लिखा है- बिहार विधानसभा चुनावों में आज पहले दौर की वोटिंग है. सभी मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे कोविड संबंधी सावधानियों को बरतते हुए, लोकतंत्र के इस पर्व में अपनी हिस्सेदारी सुनिश्चित करें. दो गज की दूरी का रखें ध्यान, मास्क जरूर पहनें. याद रखें, पहले मतदान, फिर जलपान!


बता दें कि कोरोना संकट के बीच देश में पहली बार चुनाव हो रहा है. इसमें 2.14 करोड़ से ज्यादा मतदाता 1066 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंग. पहले चरण की 54 सीटों पर एनडीए और महागठबंधन के बीच सीधा टक्कर देखने को मिलने की संभावना है. कोविड-19 को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. हर बूथ को सेनेटाइज किया गया है. वहीं कई बूथों से वोटिंग शुरू होते ही ईवीएम खराब होने की भी खबर आ रही है.