Amazon Parcel Scam : Amazon पार्सल में शराब का खेल! मछली दाना के नाम पर 314 लीटर तस्करी का खुलासा; पढ़िए पूरी खबर Bihar Accident : शराब लदी कार का कहर! दुकान खोल रहे बुजुर्ग को रौंदा, मौत के बाद ग्रामीणों ने किया सड़क जाम Bihar crime news : बिहार में खौफनाक वारदात! सरेराह दो राहगीरों को मारी 5 गोली, खून से लथपथ सड़क, दहशत में लोग Matric Result 2026: आज खत्म होने वाला है इंतजार : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 इस समय जारी होगा; जल्दी देखें अपना रिजल्ट Bihar News : आज नहीं देंगे इस्तीफा! आखिरी समय में बदला प्लान, क्या 30 मार्च से पहले फैसला लेंगे नितिन नवीन? Bihar Police : बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव! अब मिनटों में मिलेगा प्रमोशन और पैसा, खत्म होगी फाइलों की देरी Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड Bihar IAS officers : बिहार में अफसरों की कमी खत्म! इस दिन 11 नए IAS संभालेंगे मोर्चा, बदलेगी प्रशासन की रफ्तार Bihar News : बिहार में बड़ा हादसा! गश्ती पुलिस जीप को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन जवान घायल; चालक फरार Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी
25-May-2024 12:48 PM
By First Bihar
PATNA : लोकसभा चुनाव के छठे चरण की वोटिंग के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9वीं बार बिहार के दौरे पर हैं। पटना में एक चुनावी रैली को संबोधित करने के बाद प्रधानमंत्री काराकाट और बक्सर में एनडीए उम्मीदवारों के लिए वोट मांगेंगे। पीएम मोदी के बिहार दौरे के बीच आरजेडी चीफ लालू प्रसाद ने आठ सवालों के जरीए पीएम मोदी का नाम लेकर मीडिया पर सवाल उठाये हैं।
लालू प्रसाद ने पीएम मोदी का स्पेशल इंटरव्यू करने वाले पत्रकारों को अपने निशाने पर लेते हुए एक्स पर लिखा है, ‘पत्रकार लोग नरेंद्र मोदी का इंटरव्यू ले रहे हैं लेकिन कोई अपनी पत्रकारिता धर्म नहीं निभा रहा है। किसी ने डर के मारे प्रधानमंत्री से नहीं पूछा कि आपने सालाना 𝟐 करोड़ नौकरियां देने का वादा किया था, उस वादे का क्या हुआ? आपने वह वादा किस आधार और अध्ययन के तहत किया था?
लालू प्रसाद ने आगे लिखा है, ‘आपने कहा था कि लाखों करोड़ काला धन विदेशों में है, प्रत्येक के खाते में 𝟏𝟓-𝟏𝟓 लाख रुपए यूं ही आ जाएंगे, वह क्यों नहीं आया? यह किसी पत्रकार ने यह नहीं पूछा कि आपने गंगा सफ़ाई की बात की थी? उसका क्या हुआ? बल्कि गंगा मैया को पहले से अधिक प्रदूषित हो चुकी हैं। किसी पत्रकार ने यह नहीं पूछा कि पहले देश पर कितना कर्ज था, अब कितना है? पिछले 𝟏𝟎 वर्षों में इन्होंने चार गुणा कर्ज क्यों बढ़ा दिया ? इन्होंने पूँजीपतियों का 𝟐𝟓 लाख करोड़ माफ़ क्यों कर दिया’?
आरजेडी सुप्रीमो ने मीडिया से पूछा है कि‘कोई नोटबंदी का ज़िक्र नहीं कर रहा है? न ही इसके फायदे पूछ रहा है? इनके कार्यकाल में रिकॉर्डतोड़ महंगाई और बेरोज़गारी क्यों बढ़ी? बिहार ने आपको इतने सांसद दिए लेकिन आपने बिहार को क्या दिया? ये इंटरव्यू नहीं पटकथा है। एक सवाल पूछने से पहले पत्रकार लोग 𝟑 मिनट मक्खन लगाते हैं, फिर चासनी में लपेट कर एक सवाल पूछते है, फिर 𝟑 मिनट मक्खन लगाते हैं। इतना स्क्रिप्टड भी नहीं होना चाहिए’।