ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / प्लाज्मा डोनेशन मिशन की बढ़िया शुरुआत, पहले ही दिन 6 डोनर्स आये सामने

प्लाज्मा डोनेशन मिशन की बढ़िया शुरुआत, पहले ही दिन 6 डोनर्स आये सामने

17-Jul-2020 09:14 PM

PATNA : पटना में प्लाज्मा डोनेशन के लिए कोरोना के मरीजों को ठीक करने का सिलसिला अब जल्द आगे बढ़ेगा. हाल ही में कोरोना वायरस से जंग जीतकर लौटे ऐसे 6 लोगों ने अपना प्लाज्मा डोनेट करने को तैयार हैं. पटना जिला प्रशासन ने कोरोना के मरीजों को ठीक करने के लिए प्लाज्मा डोनेशन मिशन की शुरुआत की है. प्रमंडलीय आयुक्त संजय कुमार अग्रवाल ने प्लाज्मा डोनेट करने के लिए लोगों से अपील की थी, जिसका असर देखने को मिल रहा है.


पटना जिला प्रशासन की इस मुहिम का असर दिखने लगा है. प्लाज्मा डोनर्स को पटना जिला प्रशासन ने पटना एम्स तक लाने और फिर उनके घर तक पहुंचाने का इंतजाम किया था. पटना एम्स की तरफ से थैंक यू कार्ड और साथ ही साथ ब्लड डोनर कार्ड भी दिया गया.


प्लाज्मा डोनेट करने के बाद डोनेट के चेहरे पर भी खुशी दिखी. डोनर्स का कहना था कि इससे बड़ी बात और कोई नहीं हो सकती कि जिस बीमारी से लड़कर हम ठीक हुए उसी बीमारी से मुकाबले में हम दूसरों की मदद कर पा रहे हैं.


हालांकि पहले दिन कुल 9 लोग प्लाज्मा डोनेट करने के लिए सामने आए लेकिन इनमें से तीन लोग जांच के पैरामीटर में सही नहीं पाए गए. जिसके कारण 6 लोगों का ही प्लाज्मा लिया गया. जिन 6 लोगों ने अपना प्लाज्मा डोनेट किया है, उनमें सदर अस्पताल खगड़िया के डॉक्टर शशिकांत, बेगूसराय के नितेश, बक्सर के लव कुमार, नालंदा के प्रदीप और संतोष शामिल है.


पटना में अब तक कुल 24 लोगों ने प्लाज्मा डोनेट किया है. आज के पहले कुल 18 लोग प्लाज्मा डोनेट कर चुके थे. बिहार में पहले प्लाज्मा डोनर के तौर पर पटना के खाजपुरा इलाके के रहने वाले दीपक कुमार ने अपना नाम दर्ज किया है. दीपक कुमार ने दो बार प्लाज्मा डोनेट कर कोरोना संक्रमित मरीजों की जान बचाई है.