ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म

Home / news / पिता को भागलपुर जेल शिफ्ट किए जाने पर भड़के चेतन आनंद, कहा-10 नवंबर...

पिता को भागलपुर जेल शिफ्ट किए जाने पर भड़के चेतन आनंद, कहा-10 नवंबर को जनता करेगी सुनवाई

24-Oct-2020 01:30 PM

By Manoj

SHEOHAR: पिता आनंद मोहन को भागलपुर जेल शिफ्ट किए जाने पर भड़के चेतन आनंद ने कहा कि जनता हिसाब लेगी और 10 नवंबर को फैसला सुनाएगी.  शिवहर से राजद प्रत्याशी चेतन आनन्द ने नीतीश सरकार  को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि सरकार के इशारे पर ही इस  तरह का काम किया गया है.

नीतीश सरकार को 10 तारीख को जनता फैसला सुनाएगी. चेतन आनंद ने कहा कि 10 नवंबर के बाद आनन्द मोहन और लालू प्रसाद यादव दोंनो जेल से बाहर आएंगे.

राजद प्रत्याशी चेतन आनंद ने इसे नियम के विरुद्ध पक्षपात पूर्ण कार्यवाई बताते हुये कहा कि मेडिकल बोर्ड के  20 दिनों के बेड रेस्ट के निर्देश के बावजूद आनन फानन में  पिछले दिनों  आनंद मोहन को सहरसा जेल से  भागलपुर जेल में शिफ्ट किया गया. जिसका जवाब आने वाले समय में जनता देगी. जनता सब कुछ देख रही है.  जिस तरह से लोगों का जन समर्थन मिल रहा है उससे नीतीश सरकार की विदाई तय दिखती है और तेजस्वी यादव की सरकार आएगी.