LPG gas shortage : गैस किल्लत के बीच केंद्र सरकार ने लगाया ‘एसेंशियल कमोडिटी एक्ट’, DIG का लेटर जारी; पढ़िए क्या कहा NEET student rape case : पटना नीट छात्रा रेप-मौत केस: मनीष रंजन की जमानत याचिका पर आज पॉक्सो कोर्ट में सुनवाई;CBI ने कहा -मुझे जरूरत नहीं ... Bihar Samriddhi Yatra : 5 साल में बिहारियों का पलायन रुकेगा: समृद्धि यात्रा में सीएम नीतीश; आज अररिया-किशनगंज दौरा Bihar storm alert : मार्च में देशभर में तेज गर्मी और आंधी-बारिश का अलर्ट: दिल्ली, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में मौसम का बिगुल राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल मुजफ्फरपुर: आभूषण कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने छीना झोला, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान
03-Feb-2021 11:50 AM
By BADAL ROHAN
पटनासिटी: पटना के NH-30 पर रफ्तार का कहर जारी है। वाहनों की तेज रफ्तार के कारण आए दिन यहां सड़क दुर्घटनाएं होती रहती है। ताजा मामला फतुहां थाना क्षेत्र के कोल्हर पुल के पास की है जहां पिकअप वैन और ऑटो की टक्कर में एक बच्चे की मौत हो गई जबकि ऑटो सवार एक ही परिवार के नौ सदस्य घायल हो गए।
पटना सिटी के फतुहां थाना क्षेत्र स्थित कोल्हर पुल के पास हुए इस हादसे में घायल लोगों को स्थानीय लोगों की मदद से फतुहां स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां दो लोगों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें पीएमसीएच रेफर किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पिकअप वैन को अपने कब्जे में लिया और मामले की छानबीन शुरू की।
बताया जाता है कि ऑटो पर सवार सभी एक ही परिवार के सदस्य है जो श्राद्धकर्म में शामिल होने के बाद नालंदा के कराय से अपने घर फतुहा के बलवा गांव लौट रहे थे। तभी तेज गति से आ रहे पिकअप वैन और ऑटो की टक्कर हो गई जिसमें एक बच्चे की मौत हो गई जबकि इस हादसे में नौ लोग घायल हो गए।