ब्रेकिंग न्यूज़

प्यार, धोखा और खौफनाक साजिश… लेडी टीचर मर्डर केस में बड़ा खुलासा, जीजा ने ही करवाई हत्या BIHAR NEWS : नारियल में नहीं था पानी… और मच गया बवाल! ₹50 की बात पर 10 लोग घायल, 30 पर केस Bihar News: झगड़े के बाद उठाया खौफनाक कदम… तीन मंजिला मकान से कूदे पति-पत्नी, पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल Patna NEET Case : पटना NEET छात्रा कांड में बड़ा अपडेट: कोर्ट ने CBI से मांगी ताजा रिपोर्ट, 30 मार्च डेडलाइन Bihar News : डेडलाइन खत्म… अब हड़ताली राजस्व अफसरों की जाएगी नौकरी, लिस्ट हो रहा तैयार; दो दिन में हो जाएगा हिसाब -किताब BIHAR NEWS : बिहार में डिजिटल क्रांति! “बिहार वन” से घर बैठे मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं; इस महीने से होगी शुरुआत Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी ! इनलोगों का 1 से 10 अप्रैल के बीच होगी जॉइनिंग; जानिए पूरा अपडेट IAS ranking Bihar : बिहार की नई IAS सीनियरिटी लिस्ट ने सबको चौंका दिया, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत चौथे नंबर पर, जानिए टॉप पर है किसका नाम... medicine price hike : 1 अप्रैल से दवाएं महंगी! पेरासिटामोल-एंटीबायोटिक के बढ़ेंगे दाम, जानिए कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर

Home / news / फार्मा कंपनी AstraZeneca के वैक्सीन ट्रायल को तगड़ा झटका, वॉलेंटियर के बीमार पड़ने...

फार्मा कंपनी AstraZeneca के वैक्सीन ट्रायल को तगड़ा झटका, वॉलेंटियर के बीमार पड़ने से ट्रायल रुका

09-Sep-2020 10:43 AM

DESK :  ब्रिटेन की फार्म कंपनी एस्ट्राजेनेका को एक बड़ा झटका लगा है. ये कंपनी कोरोना के खिलाफ वैक्सीन बना रही थी. वैक्सीन का ट्रायल अपने अंतिम चरण में था, लेकिन ह्यूमन ट्रायल में शामिल एक व्यक्ति के बीमार पद जाने के बाद फिलहाल इस ट्रायल को रोक दिया गया है.  इसकी जानकारी एस्ट्राजेनेका कंपनी ने एक बयान जारी कर दिया है. कंपनी ने कहा है कि यह एक रूटीन रुकावट है क्योंकि परीक्षण में शामिल शख्स की बीमारी के बारे में अभी तक ज्यादा कुछ पता नहीं चला है. इसकी अच्छे से समीक्षा की जाएगी और उसके बाद ही ट्रायल फिर से शुरू होगा. 


एक हेल्थ न्यूज़ वेबसाइट में पब्लिश खबर की माने तो ट्रायल में भाग लेने वाले एक वालंटियर में वैक्सीन के प्रति गंभीर और प्रतिकूल असर देखने को मिली है इसी वजह से वैक्सीन के अंतिम फेज के ट्रायल पर रोक लगाने का फैसला लिया गया.ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के साथ मिल कर दवा विकसित करने वाली यह कंपनी कोविड -19 वैक्सीन बनाने के दौड़ में आगे चल रही थी. हालांकि, मामला किस तरह का था और वैक्सीन की प्रतिकूल प्रतिक्रिया कब देखने को मिली, इसकी विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है. 


कोरोना वैक्सीन बनाने की रेस में जॉनसन एंड जॉनसन, मर्क एंड कंपनी, मॉडर्ना इंक, नोवावेक्स इंक, सनोफी, फिजर, ग्लैक्सोस्मितक्लीन, बायोनेट आदि भी शामिल हैं. एस्ट्राजेनेका वैक्सीन के परीक्षण के दौरान सामने आई दिक्कतों की वजह से इन सभी कंपनियों के क्लिनिकल ट्रायल पर असर पड़ेगा. अब वे सब भी अपने वालंटियर में इस तरह के संकतों की तलाश करेंगे जिस वजह से और देरी हो सकती है. इस बारे में पूछे जाने पर उन्होंने माना कि वैक्सीन की तुरंत जरूरत है, मगर हम इसके मानकों और प्रभाव के साथ कोई समझौता नहीं कर सकते. हर तरह से जांच परख करने के बाद ही वैक्सीन को मंजूरी मिलेगी.