मोतिहारी में अवैध तेल कटिंग का भंडाफोड़, 9100 लीटर थिनर के साथ टैंकर का चालक गिरफ्तार मधुबनी में अपहरण के बाद नाबालिग से दुष्कर्म मामला, 13 साल पुराने केस में आजीवन कारावास की सजा किशनगंज में अमित शाह: माता गुजरी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज में भव्य स्वागत घर से एक साथ उठी पति-पत्नी की अर्थी, गांव में पसरा मातम दरभंगा में नाबालिग लड़की का अपहरण मामला: फरार आरोपी के घर पुलिस ने की कुर्की-जब्ती बिहार के पूर्व मंत्री पूर्णमासी राम का निधन, पटना में इलाज के दौरान ली अंतिम सांस Holika Dahan 2026: होलिका दहन कब है? जानिए.. शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और परिक्रमा का महत्व Holika Dahan 2026: होलिका दहन कब है? जानिए.. शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और परिक्रमा का महत्व बिहारभूमि पोर्टल पर लंबित वादों के समय-सीमा में निष्पादन का सख्त निर्देश, सभी समाहर्ताओं को भेजा गया पत्र Bihar Tourism: घूमने के लिए बेस्ट है बिहार का यह वॉटरफॉल, खूबसूरती देख पर्यटक हो रहे मंत्रमुग्ध
23-Oct-2020 10:12 AM
By SONU SHARAMA
MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर जिले के कटरा थाना क्षेत्र में प्रयागवारी से शिवदासपुर जाने वाली सड़क पर बबूल के पेड़ पर लटकता हुआ शव मिला. ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. बताया जा रहा है कि मृतक के चेहरे पर चोट के निशान मिले हैं.
शव की दशा व घटना स्थल से मिले संकेत के आधार पर प्रथमदृष्या से पुलिस इसे हत्या मान रही है. शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. घटना से जुड़े हर तथ्य खंगाले जा रहे हैं. फिलहाल पुलिस की नजर पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर ठहरी हुई है. युवक की इस कदर मौत से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है. वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस का कहना है पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी.
इधर मृतक की पहचान शिवहर जिले के मीनापुर थाना अन्तर्गत लदौर गांव निवासी स्वर्गीय सतीश ठाकुर के पुत्र रामु ठाकुर के रूप में की गई है. थानाध्यक्ष सिकंदर कुमार ने बताया कि पूरे मामले की तहकीकात शुरू कर दी गई है. मृतक के परिजनों को मामले की सूचना दे दी गई है.