ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / पत्नी से परेशान होकर एक पति ने किया सुसाइड, एक साल पहले भी...

पत्नी से परेशान होकर एक पति ने किया सुसाइड, एक साल पहले भी फेसबुक पर LIVE आकर की थी खुदकुशी की कोशिश

15-Mar-2022 09:49 PM

By Sonty Sonam

BANKA: बिहार के बांका जिले में एक पति ने पत्नी से तंग आकर आत्महत्या कर ली है। बांका के ककवारा निवासी सन्नी झा के तौर पर मृतक की पहचान हुई है। सुरत में प्राइवेट नौकरी कर वह अपने परिवार का भरण पोषण कर रहा था। लेकिन विगत कुछ दिनों से पत्नी से संबंध खराब चल रहा था। पत्नी की रवैय्ये से परेशान होकर उसने यह कदम उठा लिया। बताया जाता है कि एक साल पहले भी फेसबुक पर लाइव आकर उसने आत्महत्या की कोशिश की थी। उस वक्त उसके फेसबुक फ्रेंड उनके घर पर पहुंचे थे जिसके बाद उसकी जान बच सकी थी। 


इससे पहले भी वह कई बार खुदकशी करने का प्रयास किया था। लेकिन वह कामयाब नहीं हो सका था। करीब एक साल पहले फिल्मी अंदाज में उसने फेसबुक पर लाइव आकर खुदकशी का प्रयास किया था। लेकिन कुछ लोग ने वहां पहुंचकर दरबाजा तोड़ कर बचा लिया था। बताया जा रहा कि सन्नी काफी दिनों से मानसिक तौर पर परेशान चल रहा था। उसकी पत्नी पूजा झा से रिश्ते ठीक नहीं चल रहे थे। जिसकी वजह से आए दिन वह परेशान रह रहा था। पति-पत्नी के बीच आपसी विवाद के कारण पत्नी भी कुछ दिन पूर्व भागलपुर जाकर रहने लगी थी। 


इसी बीच सन्नी भी रोजी-रोटी की तलाश में सूरत में एक निजी कंपनी में काम करने लगा था। कुछ दिन पूर्व ही वह ककवारा अपने घर आया था। मंगलवार की दोपहर घर में वह अकेला था। उसकी मां बड़े बेटे के पास देवघर में थी। घर में कोई नहीं रहने के कारण सन्नी ने पंखे से लटक कर जान दे दिया। इधर ककवारा गांव में घटी इस घटना से लोग सकते में हैं। मिली जानकारी के अनुसार सन्नी झा बहुत ही हरफनमौला व्यक्ति था। 


आए दिन सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ पोस्ट वह डाला करता था। बांका में रहने के दौरान कई पार्टियों से उनका जुड़ाव रहा है। पहले युवा राजद और उसके बाद भाजपा युवा मोर्चा में कार्यकर्ताओं की भांति जुड़े रहे है। सन्नी झा के इस कदम से लोग भी हैरान है। सदर अस्पताल में उनके अंतिम दर्शन के लिए लोगों भी भीड़ देखी गयी। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है। पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। घटना के हरेक बिन्दुओं की जांच की जा रही है। 


तीन दिनों में लगातार 3 घटनाएं 

दो दिन पूर्व जमीन विवाद में शहर के अलीगंज की महिला बीबी फरजाना ने खुदकशी कर ली है। जिसके पति ने बेटी को ही हत्या का आरोप लगया है। जबकि सोमवार को पंजाब नेशनल बैंक के कर्मचारी सूर्यकांत मणी का शव संदेहस्पद स्थिति में रूप में बाथरूम में मिला था। वहीं आज सन्नी झा ने खुदकुशी कर ली है।