बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म
16-Nov-2020 12:08 PM
PATNA : लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर पटना के संजय गांधी जैविक उद्यान में भी तैयारियां बहुत जोरों पर चल रहीं हैं. जू के झील की साफ़-सफाई की जा रही है. झील के कुछ हिस्सों को छोड़कर चारों ओर बांस और बल्ले से बैरिकेडिंग की जा रही है. झील के किनारे और बैरिकेडिंग के बीच की दूरी लगभग 10-12 फीट की होगी. बैरिकेडिंग के पास लगभग साढ़े तीन से चार फीट की गहराई है.
जू प्रबंधन का कहना है कि जिस तेजी से काम चल रहा है,उससे ऐसा लग रहा है खरना तक काम पूरा हो जाएगा. झील के जिस हिस्से में बैरिकेडिंग की गई है, लोगों को वहीं से झील में उतरने की अनुमति होगी. झील के चारों ओर ट्यूब और हैलोजन लाइट से रोशनी की व्यवस्था रहेगी. झील में उतरने के लिए कुछ जगहों पर मिट्टी को काटकर सीढिय़ां बनाई जा रही है ताकि लोगों को झील में उतरने में परेशानी ना हो.
झील के किनारे जंगल वाले क्षेत्र को बल्ला लगाकर कपड़ों से घेर दिया जाएगा ताकि देखने में सुंदर लगे. इसके लिए पाथ-वे के किनारे बल्ले लगा दिए गए हैं. झील के पास शौचालय और चेजिंग रूम का भी निर्माण किया जाएगा. झील के किनारे बैरिकेडिंग लगाई जाने वाली हिस्से में झाड़ी और जंगल को साफ किया जा रहा है ताकि लोगों को झील में उतरने में आसानी हो. लोगों की सहायता के लिए छठ पूजा के दिन 200-250 वालंटियर की तैनाती की जाएगी.