Bihar Land: जमीन माफिया से विधायक का कनेक्शन! भाई के साथ केस दर्ज, ED कार्रवाई का काउंटडाउन शुरू BIHAR NEWS : 'मैं हूँ न ..', वाला राजनीति करते हैं नीतीश कुमार, तेजस्वी को JDU नेता का करारा जवाब, कहा - विपक्ष का नेता किसी ढंग से बन पाए, फिर भी ... Bihar News : जेपी गंगा पथ से पटना साहिब स्टेशन तक बनेगा सीधा रास्ता, जून तक खत्म होगा जाम का झंझट! Bihar Crime : बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! अंधाधुंध फायरिंग में एक की मौत, एक गंभीर; इलाके में दहशत का माहौल Bihar school : अब कोई बच्चा नहीं रहेगा स्कूल से बाहर, सरकार ने तैयार किया यह ख़ास प्लान; 80 हजार स्कूलों में एक साथ शुरू होगा यह काम Bihar Jobs : BPSC AEDO Admit Card 2026 जारी, तुरंत डाउनलोड करें नहीं तो छूट जाएगी परीक्षा; सेंटर जानें से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर Bihar Police : सावधान! अब ठग आपकी आवाज और चेहरा चुरा सकते हैं, अनजान का फोन इस्तेमाल करने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर; बिहार पुलिस ने जारी की एडवाइजरी Bihar Road Project : अब जाम से छुटकारा! 42KM लंबी नई फोरलेन रोड से उत्तर बिहार में विकास की नई राह, जानिए क्या है पूरा प्लान Indian Railway Jobs : सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! रेलवे में 6565 पदों पर बंपर भर्ती, मौका हाथ से गया तो पछताओगे! Bihar Weather : बिहार में 5 अप्रैल से मौसम का बड़ा बदलाव! 7-8 अप्रैल को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल
29-Jan-2022 09:20 AM
PATNA : एयर इंडिया अधिग्रहण के बाद विस्तारा समेत टाटा की छह फ्लाइटें पटना से उड़ेंगी. अभी केवल टाटा की विस्तारा की पटना दिल्ली के बीच एक फ्लाइट चलती है, जबकि एयर इंडिया की पांच प्लाइटें हैं. इनमें दो दिल्ली के लिए जबकि एक एक मुंबई, बेंगलुरू और कोलकाता के लिए है.
एयर इंडिया के टाटा के नियंत्रण में जाने से यहां के कर्मियों में खुशी है. एयर इंडिया की बिक्री की घोषणा के बाद से ही पिछले तीन चार साल से यहां के कर्मचारी परेशान थे. पर अब उनकी चिंता भी दूर हो गई है. साथ ही यात्रियों में भी इस बात की खुशी है कि अब एयर इंडिया की कार्य संस्कृति में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा और स्टाफ अधिक पैसेंजर फ्रेंडली नजर आयेंगे.
बताते चलें कि ग्राउंड हैंडलिंग करने वाली एयर इंडिया की सिस्टर कंपनी में भी अब टाटा की 50 फीसदी की भागीदारी हो चुकी है. इसी के साथ इस कंपनी का कामकाज भी अब पूरी तरह टाटा के नियंत्रण में आ जायेगी. इस प्रकार देश के अन्य एयरपोर्ट की तरह ही पटना एयरपोर्ट के ग्राउंड हैंडलिंग में भी टाटा की महत्वपूर्ण भूमिका होगी. इससे विमान कंपनियों को इस क्षेत्र में मिलने वाली सुविधाओं में इजाफा की संभावना है.