ब्रेकिंग
अररिया सिविल कोर्ट को 10 सितंबर से पहले आतंकी हमले की धमकी, ई-मेल मिलने के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा प्रशांत किशोर के अभिनंदन समारोह में बिजली गुल: अंधेरे में पॉकेटमारों ने किया हाथ साफ, आधा भाषण देकर पटना रवाना हुए PKविजिलेंस ने भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता को 1 लाख रुपये घूस लेते किया गिरफ्तार, ठेकेदार से 3 लाख की मांगी थी रिश्वत, गिरफ्तारी के बाद पटना आवास पर छापाBuxar Crime: 12 नाबालिग छात्राओं से अश्लील हरकत करने वाले सस्पेंड दोनों शिक्षकों की अब जाएगी नौकरी, शिक्षा मंत्री ने गिरफ्तारी के दिये निर्देश‘वोडाफोन के पग कुत्ते की तरह पीछे-पीछे नहीं चल सकती पत्नी’, मद्रास हाईकोर्ट ने तलाक पर लगाई मुहरअररिया सिविल कोर्ट को 10 सितंबर से पहले आतंकी हमले की धमकी, ई-मेल मिलने के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा प्रशांत किशोर के अभिनंदन समारोह में बिजली गुल: अंधेरे में पॉकेटमारों ने किया हाथ साफ, आधा भाषण देकर पटना रवाना हुए PKविजिलेंस ने भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता को 1 लाख रुपये घूस लेते किया गिरफ्तार, ठेकेदार से 3 लाख की मांगी थी रिश्वत, गिरफ्तारी के बाद पटना आवास पर छापाBuxar Crime: 12 नाबालिग छात्राओं से अश्लील हरकत करने वाले सस्पेंड दोनों शिक्षकों की अब जाएगी नौकरी, शिक्षा मंत्री ने गिरफ्तारी के दिये निर्देश‘वोडाफोन के पग कुत्ते की तरह पीछे-पीछे नहीं चल सकती पत्नी’, मद्रास हाईकोर्ट ने तलाक पर लगाई मुहर

प्रेमी से मिलने के लिए मां-बाप के खाने में मिलाती थी नींद की गोली, एक रात पकड़ी गई साजिश

15 वर्षीय किशोरी ने अपने माता-पिता के खाने में रोज नींद की दवा मिलाई ताकि वह प्रेमी से मिलने जा सके। पिता ने आरोपी युवक को पकड़कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

up
मौके से फरार हुआ युवक
© social media
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के गुलरिहा थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव के ही एक युवक ने 15 वर्षीय किशोरी को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया और उसे प्रतिदिन अपने माता-पिता के खाने में नींद की दवा मिलाने के लिए कहा। इस तरह किशोरी के माता-पिता रात में गहरी नींद में सो गये और इधर वह चुपचाप घर से निकलकर प्रेमी से मिलने चली गई।


परिवार ने यह सब तब जाना जब किशोरी के व्यवहार में बदलाव और रातभर घर से गायब रहने पर उन्हें शक हुआ। एक दिन माता-पिता ने भोजन नहीं किया, लेकिन उन्हें नींद नहीं आई। उसी रात किशोरी घर से बाहर निकलकर युवक से मिलने जा रही थी, तभी पिता ने उसका पीछा किया और आरोपी युवक को पकड़ लिया।


खुद को घिरता देख आरोपी वीरू निषाद पुत्र छोटेलाल गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। परिवार इस खुलासे से हैरान रह गया। बाद में उन्होंने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।


पीड़िता की मां की तहरीर पर गुलरिहा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़खानी, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश भी तेज कर दी है।

टैग्स