ब्रेकिंग
Bihar Police: पुलिस गश्ती गाड़ी में कुत्ते ने जमाया कब्जा, आराम फरमाते VIDEO वायरलNH-27 पर अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, साले-बहनोई की मौत; तीसरा युवक गंभीरप्रेमी से मिलने सात समंदर पार से नेपाल पहुंची अमेरिकी लड़की, 13 हजार किलोमीटर का सफर तय कर आई; किशनगंज में SSB ने पकड़ाबरामद रकम में हेराफेरी का खुलासा, जांच में सामने आई गड़बड़ी; मोतिहारी पुलिस के 4 सिपाही बर्खास्तBIHAR NEWS : भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता के 3 ठिकानों पर निगरानी की रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में बड़ा एक्शनBihar Police: पुलिस गश्ती गाड़ी में कुत्ते ने जमाया कब्जा, आराम फरमाते VIDEO वायरलNH-27 पर अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, साले-बहनोई की मौत; तीसरा युवक गंभीरप्रेमी से मिलने सात समंदर पार से नेपाल पहुंची अमेरिकी लड़की, 13 हजार किलोमीटर का सफर तय कर आई; किशनगंज में SSB ने पकड़ाबरामद रकम में हेराफेरी का खुलासा, जांच में सामने आई गड़बड़ी; मोतिहारी पुलिस के 4 सिपाही बर्खास्तBIHAR NEWS : भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता के 3 ठिकानों पर निगरानी की रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में बड़ा एक्शन

Bihar Politics: आखिर बॉर्डर से शराब बिहार कैसे पहुंच रही? RJD विधायक भाई वीरेंद्र का सरकार से तीखा सवाल

Bihar Politics: भाई वीरेंद्र ने नीतीश कुमार सरकार पर शराबबंदी को लेकर सवाल उठाते हुए बिहार में जहरीली शराब और नशे के बढ़ते प्रचलन पर चिंता जताई। साथ ही उन्होंने चौकीदार-दफादार पर हुए लाठीचार्ज को लेकर दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।

Bihar Politics
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद दूसरे राज्यों से शराब की बड़ी खेप हर दिन बिहार पहुंच रही है। ऐसे में सरकार और पुलिस पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। बिहार विधानसभा के बाहर और भीतर विपक्ष इसको लेकर सरकार पर हमलावर है। आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र ने नीतीश सरकार से तीखा सवाल पूछा है।


आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र ने चिराग पासवान द्वारा उठाए गए जहरीली शराब के मुद्दे पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि बिहार में शराबबंदी केवल कागजों तक सीमित है, जबकि हकीकत में जहरीली शराब की बिक्री जारी है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर बॉर्डर से शराब बिहार में कैसे प्रवेश कर रही है। उनके अनुसार, बिना मिलीभगत के इतनी बड़ी मात्रा में शराब राज्य में प्रवेश नहीं कर सकती।


वहीं उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में सूखा नशा का प्रचलन तेजी से बढ़ा है और 15 से 20 वर्ष के बच्चों का भविष्य बर्बाद हो रहा है। विधायक ने यह भी कहा कि एनडीए सरकार के कुछ नेता शराब की खेप ला रहे हैं और सरकार के कई अधिकारी उनसे मिले हुए हैं।


राजद विधायक ने पटना में चौकीदार और दफादार पर हुए लाठीचार्ज को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को महागठबंधन ने विधानसभा में उठाया है और जिनकी भी मांग है, उसे पूरा किया जाना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि चौकीदार-दफादार का मुद्दा महागठबंधन ने उठाया, लेकिन इसका राजनीतिक फायदा दूसरे दल लेना चाहते हैं।


उन्होंने कहा कि हाल ही में सुधार कार्यालय पर बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज किया गया, जिसमें कर्मियों को बेरहमी से पीटा गया। विधायक ने बताया कि इस मामले को लेकर सदन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बहस भी हुई। उन्होंने मांग की कि जिन अधिकारियों ने लाठीचार्ज का आदेश दिया या लाठी चलाई, उन पर सख्त कार्रवाई हो और संबंधित पदाधिकारियों को तत्काल निलंबित किया जाए।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता