ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बच्चों की तकरार बनी कत्ल की वजह… मां-बेटियों ने मिलकर महिला को पीट-पीटकर मार डाला, इलाके में सनसनी NMCH में बढ़ेंगी MBBS और PG की सीटें, NMC को भेजा गया सीटों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव; डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी NMCH में बढ़ेंगी MBBS और PG की सीटें, NMC को भेजा गया सीटों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव; डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी Bihar News : पटना यूनिवर्सिटी में एडमिशन का नियम बदला! अब सभी कोर्स में एंट्रेंस एग्जाम से होगा दाखिला, जानें पूरी डिटेल बिहार में सनसनीखेज वारदात: अपराधियों ने घर में सो रहे गार्ड को मारी गोली, फंदे से लटका मिला बड़े भाई का शव बिहार में सनसनीखेज वारदात: अपराधियों ने घर में सो रहे गार्ड को मारी गोली, फंदे से लटका मिला बड़े भाई का शव Bihar Crime News: घर में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, सालभर पहले पिता का भी हो चुका है मर्डर Bihar Crime News: घर में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, सालभर पहले पिता का भी हो चुका है मर्डर बिहार में मदरसा से हथियार मिलने के मामले में एक और मौलवी अरेस्ट, तीन की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी; PFI कनेक्शन की जांच तेज बिहार में मदरसा से हथियार मिलने के मामले में एक और मौलवी अरेस्ट, तीन की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी; PFI कनेक्शन की जांच तेज

Home / news / पटना में फिर बदलने वाला मौसम, आज हो सकती है बारिश, तापमान में...

पटना में फिर बदलने वाला मौसम, आज हो सकती है बारिश, तापमान में भी होगी गिरावट

26-Mar-2023 07:12 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार के मौसम में एक बार फिर से बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र के तरफ से राजधानी पटना में बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग की तरफ से कहा गया है कि राजधानी पटना में देर शाम भारी बारिश हो सकती है इस दौरान हवा की रफ्तार 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटा रहने का अंदेशा है।


मौसम विभाग के मुताबिक, मौसम में यह बदलाव निम्न दबाव का क्षेत्र, जो द्रोणिका के रूप में है और उत्तर पूर्व राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार से होकर मेघालय तक गुजर रहा है। इसके प्रभाव से अगले 24 घंटे के दौरान पटना में मेघ गर्जन, बिजली गिरने के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा का पूर्वानुमान है। इसके साथ ही राज्य के उत्तर पूर्व, दक्षिण मध्य और दक्षिण पूर्व सहित कुल 20 जिलों के कुछ-कुछ भागों में हल्की बारिश हो सकती है। बादल छाए रह सकते हैं।


वहीं, शहर में बारिश के दौरान सतही हवा की गति 10-15 किमी प्रतिघंटा रहने की भी संभावना है। जानकारी के मुताबिक सोमवार तक मौसम का मिजाज इसी प्रकार बने रहने का पूर्वानुमान है। इन सभी मौसमी प्रभावों को देखते हुए मौसम वैज्ञानिकों ने येलो अलर्ट की चेतावनी दी है। 


इधर, मौसम में आये इस बदलाव के कारण पटना के अधिकतम तापमान में गिरावट आने से गर्मी का प्रभाव कम होगा। शनिवार को पटना के अधिकतम तापमान में 0.2 डिग्री की वृद्धि के साथ 34.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है. तो वहीं शहर का न्यूनतम तापमान 19.6 डीजरी सेल्सियस रहा।