ब्रेकिंग न्यूज़

राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल मुजफ्फरपुर: आभूषण कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने छीना झोला, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज 11 से 17 मार्च तक पटना में होगा महिला कबड्डी का महामुकाबला, सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन

PATNA NEWS: आरजेडी का दामन थामेंगे शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा!..लालू से मिलने पहुंचे राबड़ी आवास

26-Oct-2024 10:13 PM

By First Bihar

PATNA: आरजेडी के पूर्व सांसद दिवंगत शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा आज राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से मिलने राबड़ी आवास पहुंचे। लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव से मुलाकात कर रहे हैं। ओसामा के साथ बैठक चल रही है। इस मुलाकात के बाद कयासों का बाजार गर्म है। ऐसी कयास लगाई जा रही है ओसामा राजद का दामन थाम सकते हैं। इसलिए लालू यादव ने उन्हें राबड़ी आवास पर बुलाया है। 


सीवान के पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा की एंट्री राजनीति में होने जा रही है। पिता की तरह ओसामा भी आरजेडी का दामन थामने जा रहे हैं। 27 अक्टूबर को ओसामा शहाब लालू-तेजस्वी की उपस्थिति में आरजेडी की सदस्यता ग्रहण करेंगे। वही सदस्यता ग्रहण करने के बाद ओसामा लालू प्रसाद यादव का आशीर्वाद लेंगे। 


तेजस्वी यादव ने कल प्रेस कांफ्रेस बुलाई है इसी दौरान ओसामा शहाब हाथ में लालटेन थामेंगे। बता दें कि लोकसभा चुनाव के दौरान आरजेडी ने उनकी मां हिना शहाब को सीवान से चुनाव लड़ने का ऑफर दिया था लेकिन उन्होंने लालू के इस ऑफर को ठुकरा दिया था। हिना शहाब ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला लिया था। लेकिन अब उनके बेटे ओसामा राजद का दामन थामने जा रहे हैं। रविवार को होने वाली आरजेडी की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्हें लालू और तेजस्वी यादव पार्टी की सदस्यता दिलाएंगे।

news image