लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी
21-Jul-2021 10:08 PM
PATNA : बकरीद के मौके पर आज पटना पुलिस हाई अलर्ट पर है। पटना पुलिस की तरफ से यह दावा किया गया था कि बकरीद के त्यौहार को देखते हुए आज प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद रहेगा लेकिन इस मुस्तैदी के दावे के दौरान ही राजधानी के कदमकुआं इलाके में दो गुटों के बीच जमकर फायरिंग हुई है। जमीन विवाद को लेकर हुई इस गोलीबारी में 15 राउंड फायरिंग की खबर सामने आ रही है। इस दौरान 2 लोगों के घायल होने की भी खबर है। घायलों का इलाज पटना के पीएमसीएच में चल रहा है।
घटना कदमकुआं थाना इलाके के मछली गली में हुई है। बताया जा रहा है कि जमीन विवाद को लेकर दो गुटों के बीच गोलीबारी हुई। इससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लोग अपने दुकान को बंद करके भागने लगे। पुलिस सूचना के बाद मौके पर पहुंची और फिलहाल इस पूरे इलाके में निगरानी रखी जा रही है। अब तक पुलिस गोलीबारी करने वालों की पहचान नहीं कर पाई है।
घटना के बारे में जो पहली जानकारी मिली है उसके मुताबिक के पूरा मामला एक प्रॉपर्टी से जुड़ा हुआ है। जमीन खाली कराने के लिए नीरज सिंह नाम का एक शख्स वहां पहुंचा था। मामला तोड़फोड़ के दौरान फर्नीचर के मुआवजे को लेकर चल रहा था तभी इलाके का एक हिस्ट्रीशीटर राकेश उर्फ कल्लू ने मौके पर पहुंच गया और उसने फायरिंग शुरू कर दी।