राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल मुजफ्फरपुर: आभूषण कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने छीना झोला, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज 11 से 17 मार्च तक पटना में होगा महिला कबड्डी का महामुकाबला, सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन
06-Jun-2024 06:44 PM
By BADAL ROHAN
PATNA : खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां अपराधियों ने पुलिस को चुनौती देते हुए दिनदहाड़े एक युवक को गोली मार दी। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना खाजेकलां थानाक्षेत्र के नवाब बहादुर रोड की है।
मृतक व्यक्ति की पहचान स्थानीय निवासी मुनमुन के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गुरुवार की दोपहर मुनमुन घर से बाजार की ओर निकला था, जहां पहले से घात लगाए अपराधियों ने मुनमुन पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी और गोली लगने के बाद मुनमुन खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा।
स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल मुनमुन को इलाज के लिए एनएमसीएच में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। अपराधियों की पहचान के लिए पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी के फुटेज खंगाल रही है।