ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / पटना में विधान पार्षदों के नये डुप्लेक्स में चू रहा बारिश का पानी,...

पटना में विधान पार्षदों के नये डुप्लेक्स में चू रहा बारिश का पानी, कांग्रेस MLC ने सरकार से की शिकायत

27-Jun-2020 04:53 PM

PATNA : बिहार सरकार के भवन निर्माण विभाग के द्वारा विधान पार्षदों के लिए तैयार किए गये डुप्लेक्स में बरसात के बाद अब पानी चूने लगा है। बारिश की पानी की वजह से आवास में डैम्प और सीलन भी पड़ गया है। कांग्रेस एमएलसी प्रेमचंद मिश्रा ने डुप्लेक्स निर्माण कार्य में भारी अनियमितता का आरोप लगाते हुए भवन निर्माण विभाग के प्रधान सचिव चंचल कुमार को शिकायती पत्र लिखा है।


कांग्रेस एमएलसी प्रेमचंद मिश्रा ने भवन निर्माण विभाग को पत्र लिखकर शिकायत करते हुए कहा है कि एक सप्ताह के अंदर आयी बारिश ने कमजोर निर्माण की पोल खोल कर रख दी है। उन्होनें कहा है कि न सिर्फ मेरे लिए आवंटित आवास बल्कि प्रायः सभी माननीय सदस्यों के आवास में वर्षा के पानी के कारण बड़े पैमाने पर आये डैम्प के कारण सीलन और जहां-तहां मकान से पानी का रिसाव हो रहा है। उन्होनें कहा है कि यह स्थिति ना सिर्फ चिंताजनक है बल्कि निर्माण कार्य के दौरान  विभाग की अनदेखी और लापरवाही बरतने का पर्याप्त प्रमाण है।


प्रेमचंद मिश्रा ने कहा कि पूरे निर्माणकार्य में बड़े पैमाने पर गुणवत्ता से समझौता किया गया है। उन्होनें कहा है कि निर्माणकार्य में सिर्फ बालू का ही प्रयोग हुआ है सीमेंट का प्रयोग नही के बराबर किया गया है। जिस तरह से बाथरूम, बेडरूम,ड्रॉइंगरूम तथा सभी जगहों से पानी के रिसाव का आना और डैम्प तथा सौ से अधिक स्थानों पर दरार नज़र आने लगा है वह कमजोर निर्माण की पुष्टि करता है।


कांग्रेस एमएलसी ने कहा कि इतनी बड़ी लागत से निर्मित आवास में ऐसी समस्याओं का दो चार महीने के अंदर सामने आना कई प्रकार के सवालों को खड़ा करता है। सरकार, विभाग और निर्माण कंपनी की जिम्मेदारी बनती है कि वह गुणवत्तापूर्ण, मजबूत आवासीय निर्माण को सुनिश्चित करे लेकिन मुझे यह बताने में कोई झिझक नहीं की विधान पार्षदों के आवास निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार हुआ है।