लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी
26-Jul-2021 08:15 AM
PATNA : पटना के महिला थाना पुलिस ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है जो शादी का झांसा देकर एक लड़की का यौन शोषण कर रहा था। यही नहीं यह शख्स युवती का आपत्तिजनक वीडियो भी बना चुका था और उससे वायरल कर रहा था। पीड़िता पूर्णिया जिले की रहने वाली है और उसने महिला थाने में कम्प्लेन दर्ज कराई थी। पीड़िता की तरफ से आरोप लगाया गया था कि रविकांत नाम के एक शख्स ने शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण किया। बाद में वह शादी से मुकर गया और दोनों का वीडियो भी वायरल कर रहा था।
पटना महिला थाना पुलिस ने इस मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। युवक को गिरफ्तारी के बाद जेल भी भेज दिया गया है। महिला थानेदार किशोरी सहचरी के मुताबिक पीड़िता का आज कोर्ट में बयान दर्ज कराया जाएगा। इस पूरे मामले में जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक लड़का और लड़की दोनों एक दूसरे को काफी दिनों से जानते थे। लडक़ी कुछ साल पहले पटना आ गई थी और यहां एक मोबाइल नेटवर्किंग कंपनी में काम करने लगी थी। कुछ दिन बाद युवक भी पटना रहने लगा लेकिन लड़की जब गर्भवती हो गई तब उसने जबरन उसका गर्भपात भी कराया।
पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि युवक रविकांत उससे सैलरी भी छीन लेता था। जब भी वह शादी की बात करती थी तो मारपीट करता था। कुछ दिन बाद युवती उससे अलग हो गई और युवक उसके बाद पीड़िता का वीडियो दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजने लगा। परेशान होकर लड़की ने महिला थाने में शिकायत दर्ज करायी। आरोपी युवक रविकांत झा कटिहार का रहने वाला है।