लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी
06-Jul-2021 10:22 AM
PATNA : राजधानी पटना में मनचलों के हौसले काफी बुलंद हो गए हैं. छेड़खानी जैसे मामलों में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की गई है. ताजा मामला पटना के पॉश इलाके का है जहां एटीएम से पैसा निकालने जा रही युवती के साथ छेड़खानी की गई. इतना ही नहीं जब युवती ने विरोध किया तो मनचलों ने उसकी पिटाई भी कर दी.
घटना जगदेव पथ स्थित बैंक ऑफ़ इंडिया के एटीएम के पास हुई. दरअसल, युवती एटीएम से पैसे निकालने गई थी. तभी वहां पहले से मौजूद कुछ मनचलों ने उसके साथ छेड़खानी की. युवती ने जब इसका विरोध किया तो उनमें से एक युवक उसके साथ मारपीट करने लगा. हालांकि युवती विरोध करती रही और उसने शोर मचाना शुरू कर दिया. इतने में वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई. लोगों को देखकर सारे मनचले भाग निकले.
कुछ ही देर में पुलिस की गश्ती गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई लेकिन वहां कोई नहीं मिला. इधर एयरपोर्ट थानेदार अरुण कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी उन्हें नहीं है. अबतक किसी ने लिखित शिकायत नहीं की है.