ब्रेकिंग न्यूज़

लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी

पटना में प्रॉपर्टी डीलर का मर्डर, अपराधियों ने मारी ताबड़तोड़ गोलियां, इलाके में सनसनी

11-May-2021 07:20 AM

PATNA : बिहार में कोरोना संक्रमण के चलते लॉकडाउन है लेकिन अपराधी यहां पूरी तरीके से अनलॉक हो चुके हैं. ताजा मामला राजधानी पटना का है जहां बदमाशों ने एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी है. गोली की आवाज़ से पूरे इलाके में सनसनी मच गई. लोग जबतक घटनास्थल तक पहुंचते तब तक अपराधी मौके से भाग चुके थे. 


घटना रामकृष्णानगर के खेमनीचक गोलकी मोड़ क पास की बताई जा रही है. मृतक की पहचान 37 वर्षीय प्रॉपर्टी डीलर सुनील वर्मा के रूप में की गई है. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया. मौके से चार खोखे भी जब्त किये गये हैं. फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है. पुलिस मामले की जांच करते हुये फरार अपराधियों तक पहुंचने के प्रयास में छापेमारी कर रही है. 


मिली जानकारी के अनुसार, बदमाशों ने मृतक को घर से बुलाकर गोली मारी है. पुलिस जांच में पता चला है कि सुनील वर्मा के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं. पुराणी रंजिश में गोली मारने की बात सामने आ रही है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना मृतक के घर से कुछ ही दूरी पर हुई है. कुछ बाइक सवार अपराधियों ने अचानक सुनील वर्मा पर पिस्टल तान दी. हालांकि इस दौरान उसने भागने का प्रयास किया, लेकिन अपराधियों ने एक के बाद एक आधा दर्जन राउंड गोलियां चलाईं. अचानक गोली चलते ही रात को खाना खाकर टहल रहे लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. अंधेरे का फायदा उठाते हुए अपराधी आराम से फरार हो गए. बताया जा रहा है कि सभी अपराधी हेलमेट व मास्क लगाये हुए थे.


इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना रामकृष्णा नगर पुलिस को दी. पुलिस के सहयोग से निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. आसपास के लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है.