ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / पटना को बुहान बनाने में जुटे यहां के हॉस्पिटल, इस्तेमाल हजारों पीपीई किट...

पटना को बुहान बनाने में जुटे यहां के हॉस्पिटल, इस्तेमाल हजारों पीपीई किट गंगा किनारे फेंका, देखें वीडियो

08-Jul-2020 01:26 PM

PATNA: बिहार में कोरोना का संकट गहराता जा रहा है. ऐसे में पटना के हॉस्पिटल भी बुहान बनाने में जुटे हुए हैं. हजारों इस्तेमाल पीपीई किट को गंगा किनारे फेंक दिया है. जिसके संपर्क में लोग आ रहे हैं. जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ता जा रहा है.  



कबाड़ी वाले बच्चे चुन रहे पीपीई किट

पटना के दीघा के पास हजारों पीपीई किट इस्तेमाल किया हुआ फेंका गया है. जिस जगह पर फेंका गया इस रास्ते से सैकड़ों लोग आते जाते हैं. इसके अलावे कबाड़ी और कचड़ा चुनने वाले बच्चे पीपीई किट को बोरा में रखकर ले जा रहे हैं. जिससे संक्रमण का खतरा और बढ़ गया है. बताया जा रहा है कि प्राइवेट हॉस्पिटल के स्टाफ के पीपीई किट को जैसे तैसे फेंक रहे हैं. 

कोरोना संक्रमण रोकने के लिए हो रहा इस्तेमाल

कोरोना संक्रमण रोकने के लिए पीपीई किट का कोरोना मरीज और इलाज करने वाले डॉक्टर इस्तेमाल कर रह रहे हैं. इसको सिर्फ एक बार इस्तेमाल किया जाता है. ऐसे में पटना के सैकड़ों हॉस्पिटल है जिससे हजारों पीपीई किट रोज निकलता है.पीपीई किट को बायोमेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट नियमों के अनुसार ही नष्ट करना है. लेकिन हॉस्पिटल वाले इस नियम की धज्जियां उड़ा रहे हैं. जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ता जा रहा है. बता दें कि रोज सैकड़ों कोरोना मरीज बिहार में पॉजिटिव मिल रहे है. इसमें सबसे अधिक पटना में मरीज मिले रहे हैं. पटना में 1114 कोरोना मरीज अब तक मिल चुके हैं. बिहार में कोरोना मरीजों की 12525 हो गई है.