प्रीमियम पेट्रोल के बाद इंडस्ट्रियल डीजल भी हुआ महंगा, IOC ने बढ़ा दिया इतना रेट; आम लोगों पर क्या होगा असर? प्रीमियम पेट्रोल के बाद इंडस्ट्रियल डीजल भी हुआ महंगा, IOC ने बढ़ा दिया इतना रेट; आम लोगों पर क्या होगा असर? Bihar Mausam Update: बिहार के इन 15 जिलों में बारिश का अलर्ट..तेज हवा भी चलेगी, आपदा प्रबंधन विभाग ने 21 मार्च तक के लिए जारी किया चेतावनी बिहार में ऑर्केस्ट्रा के नाम पर चल रहा मानव तस्करी का खेल, 9 नाबालिग समेत 10 लड़कियों का रेस्क्यू बिहार में ऑर्केस्ट्रा के नाम पर चल रहा मानव तस्करी का खेल, 9 नाबालिग समेत 10 लड़कियों का रेस्क्यू BPL solar panel : बिहार में बीपीएल परिवारों के लिए बड़ी राहत! घर की छत पर अब फ्री सोलर पैनल, जानें इसके लिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई? इस साल अगर आपका भी है टॉपरों की लिस्ट में नाम, तो हो जाएंगे मालामाल: BSEB ने प्राइज मनी में किया बदलाव, जानिए अब कितनी मिलेगी राशि मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी Indian Railways : रेलवे में अब कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं! इस वजह से समय से पहले 6 अफसर को कर दिया रिटायर; पढ़िए पूरी खबर
20-Jan-2020 05:57 PM
By DINESH KUMAR
PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां करोड़ों रुपये गबन करने वाले एक शख्स ने दम तोड़ दिया है. न्यायिक हिरासत में इलाज के दौरान नवादा प्रधान डाकघर के मुख्य आरोपी की मौत हो गई. मुख्य आरोपी की तबियत कुछ दिनों से ख़राब चल रही थी. जिसे इलाज के लिए पटना रेफर किया गया था.
नवादा डाकघर घोटाले के मुख्य आरोपी खजांची अंबिका प्रसाद की मौत हो गई है. अंबिका की तबियत कुछ दिनों से ख़राब चल रही थी. उन्हें नवादा मंडल कारा से इलाज के लिए पटना से रेफर किया गया था. नवादा प्रधान डाक घर में करोड़ों रुपए गबन के आरोपी अंबिका प्रसाद ने बीते साल 4 नवंबर को व्यवहार न्यायालय में समपर्ण किया था.
प्रधान डाक घर में पोस्टमास्टर और कैशियर की मिली भगत से करोड़ों की वित्तीय अनियमितता सामने आई थी. बड़ी राशि के गबन होने की बात सामने आने के बाद विभाग ने पोस्टमास्टर कपिलदेव यादव और कैशियर अंबिका चाैधरी को निलंबित कर दिया था. इसके बाद दोनों के खिलाफ टाउन थाने में एफआईआर कराया गया था. मामले में दोनों आरोपितों पर 5.57 करोड़ रुपये गबन का आरोप लगाया गया था. मामला उजागर होने के बाद आरोपियों ने 2.5 करोड़ रुपये जमा भी करा दिये थे.