लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी
16-Jun-2021 09:49 AM
PATNA : बिहार की राजधानी पटना से पकड़ौआ विवाह का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि बोलेरो सवार बदमाशों ने पहले युवक को किडनैप किया फिर जबरदस्ती उसकी शादी करा दी. हालांकि, परिजनों द्वारा मामले की जानकारी पर पुलिस ने छापेमारी कर युवक को सकुशल बरामद कर लिया है. वहीं, दो लोगों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है.
मामला फतुहा थाना क्षेत्र का है. जानकारी के अनुसार, शिवचक गांव निवासी सुधीर कुमार का 19 वर्षीय पुत्र शशि कुमार अपने चचेरे भाई शैलेश कुमार के साथ बाइक पर सवार होकर अपनी बुआ के घर देवरसौकी जा रहा था. इसी दौरान भिखुआ स्थित फोरलेन पर बोलेरो सवार बदमाशों ने उसे किडनैप कर लिया. बोलेरो सवार बदमाशों के शशि को जबरन उठाए जाने के बाद शैलेश ने तत्काल पूरे मामले की जानकारी शशि के परिजनों और पुलिस को दी. शशि के किडनैपिंग की सूचना मिलते ही शशि के परिजन तुरंत थाने पहुंचे और पुलिस से तुरंत कार्रवाई की मांग की.
मामला संज्ञान में आते ही पुलिस ने शशि के परिजनों से मिली कुछ जानकारी के आधार पर सघन छापेमारी अभियान चलाया और नालंदा जिले के हिलसा स्थित एक मंदिर में छापेमारी कर शशि को सकुशल बरामद कर लिया. हालांकि, तब तक शादी की प्रक्रिया खत्म हो चुकी थी और लड़का-लड़की परिणय सूत्र में बंध चुके थे. लड़की भिखुआ गांव की निवासी बताई जाती है.
बताया यह भी जा रहा है कि पुलिस को दिग्भ्रमित करने को लेकर बोलेरो सवार बदमाश शशि को लेकर पहले मसौढ़ी की ओर भागे और उसके बाद नालंदा जिले के हिलसा पहुंचकर एक मंदिर में जबरन उसकी शादी करवा दी. इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया है. पूछताछ की जा रही है.