ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / पटना में एक ही परिवार के 4 लोग कोरोना पॉजिटिव, डॉक्टर- बैंक...

पटना में एक ही परिवार के 4 लोग कोरोना पॉजिटिव, डॉक्टर- बैंक मैनेजर समेत मिले 41 संक्रमित

01-Jul-2020 07:52 AM

PATNA : पटना में न्यू एजी कॉलोनी के एक ही परिवार के चार लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. जिसके बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है. वहीं महेंद्रू स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाका के प्रबंधक, पीएमसीएच के एक डॉक्टर समेत 41 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं. 

बैंक मैनेजर को गंभीर हालत में पटना एम्स में भर्ती कराया गया है. पीएमसीएच के संक्रमितों में पैथोलॉजी विभाग का एक टेक्नीशियन, एक सहायक, दो नर्स और एक सफाईक्रमी शामिल है.इसके साथ ही पटना में कोरोना संक्रमितों की संख्या 736 पहुंच गया है. वहीं न्यू एजी कॉलोनी में मंगलवार को चार संक्रमित मिले. जिसमें 15 साल की एक लड़की और लड़का, जबकि 82 साल के बुजुर्ग और 77 साल की एक महिला संक्रमित है. 

वहीं एक बार संक्रमण चेन टूटने के बाद बीएमपी में दोबारा संक्रमितों का मिलना शुरू हो गया है.मंगलवार को बीएमपी का एक जवान कोरोना पॉजिटिव पाया गया.जिसके बाद से महकमें में हड़कंप मच गया है.