ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / पटना में मानसून की पहली बारिश, पूर्वानुमान से एक दिन पहले ही बरसे...

पटना में मानसून की पहली बारिश, पूर्वानुमान से एक दिन पहले ही बरसे मेघ

15-Jun-2020 06:12 AM

PATNA : सोमवार की सुबह पटनावासियों की नींद मानसून की पहली बारिश के बीच खुली है। मानसून पूर्वानुमान के 1 दिन पहले ही पटना पहुंच गया है। सोमवार तड़के मानसून की पहली बारिश पटना में हो रही है। पटना समेत बिहार के लगभग 30 जिलों में मानसून पहुंच चुका है। 


दक्षिणी पश्चिमी मानसून समय से पहले ही बिहार पहुंच गया था। शनिवार को बिहार में सबसे पहले भागलपुर जिले के अंदर मानसून ने अपनी पहुंच बनाई और उसके बाद रविवार को नॉर्थ वेस्ट के जिलों पश्चिम चंपारण, सीवान, सारण, गोपालगंज और साउथ वेस्ट के जिलों बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, जहानाबाद, अरवल में सक्रिय हो गया। बीते साल पटना में 22 जून को मानसून की पहली बारिश हुई थी। इस हिसाब से इस बार लगभग में हफ्ते भर पहले मानसून की बारिश शुरू हो गई है। 


मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को बहादुरगंज में सबसे ज्यादा 40 मिली मीटर बारिश हुई जबकि मधेपुरा में 30 मिमी, मुरलीगंज फारबिसगंज में 20 मिली मीटर बारिश हुई। गया में 14.4 और भागलपुर में 12.2 मिलीमीटर बारिश हुई है। मानसून की बारिश को कृषि वैज्ञानिक खेती के लिए मुफीद बता रहे हैं। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि समय से पहले एक्टिव हुआ दक्षिणी पश्चिमी मानसून अब लगातार बिहार में सक्रिय रहेगा।